BSNL Recruitment 2023 : इस डिग्री वालों को बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी

BSNL Recruitment 2023: भारत संचार निगम लिमिटेड यानि बीएसएनएल ने हरियाणा सर्कल के लिए कई अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए बीएसएनएल 40 अपरेंटिस ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार जो भी इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक एवं योग्य हैं, वे बीएसएनएल की आधिकारिक वेबसाइट ींतलंदं.इेदस.बव.पद पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बीएसएनएल में यह भर्ती एक वर्ष की अवधि के लिए अपरेंटिस अधिनियम 1961 के तहत अपरेंटिस ट्रेनिंग के लिए होगी। उम्मीदवार इन पदों पर 15 अप्रैल 2023 तक या उससे पहले ठव्।ज् के पोर्टल के माध्यम से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती के लिए योग्यता
उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित विषय में ग्रेजुएट (तकनीकी / गैर तकनीकी) या डिप्लोमा होना चाहिए।
Read more: भूपेश सरकार ने एक वर्ष में पूरा किया पत्रकारों से किया दूसरा बड़ा वादा
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 24 मार्च
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 15 अप्रैल
इस आधार पर होगा चयन
उम्मीदवार किसी भी बीएसएनएल बिजनेस क्षेत्र में आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, चयन के लिए वरीयता उस बिजनेस क्षेत्र (बीए) के तहत आने वाले संबंधित एसएसए/जिलों में रहने वाले उम्मीदवार को दी जाएगी।
BSNL Recruitment 2023 चयन मानदंड अंतिम प्रतिशत या उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंकों की योग्यता के आधार पर होगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा और यदि उम्मीदवार ने आवेदन किया है तो अपरेंटिस के लिए चयनित होने पर शामिल होंगे।



