BSNL: BSNL ने लॉन्च किया 70 दिन चलने वाला सस्ता प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा बहत कुछ – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

BSNL: BSNL ने लॉन्च किया 70 दिन चलने वाला सस्ता प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा बहत कुछ

BSNL पिछले कुछ समय से अपने करोड़ों यूजर्स के लिए लगातार सस्ते प्लान लॉन्च कर रहा है। कंपनी निजी टेलीकॉम ऑपरेटर्स को टक्कर देने के लिए अपने अग्रेसिव रिचार्ज प्लान उतार रही है, जिसमें यूजर्स को कम खर्च में कई तरह के बेनिफिट्स मिलते हैं। यही कारण है कि BSNL ने पिछले कुछ महीनों में लाखों नए यूजर्स अपने नेटवर्क में जोड़े हैं। खास तौर पर नेटवर्क एक्सपेंशन और सस्ते प्लान का फायदा कंपनी को मिला है। कंपनी ने हाल ही में एक 70 दिन वाला प्लान पेश किया है, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 3GB हाई स्पीड डेटा समेत कई बेनिफिट्स ऑफर किए जाते हैं।

 

70 दिनों वाला सस्ता प्लान

BSNL India ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस नए प्रीपेड प्लान की घोषणा की है। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह सस्ता प्रीपेड प्लान 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यह प्लान 599 रुपये की कीमत में आता है। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है।

 

read more Today Cg News : भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

 

 

बीएसएनएल के इस प्लान की खास बात ये है कि यूजर्स को इसमें डेली 3GB डेटा ऑफर किया जाता है यानी यूजर्स को कुल 210GB डेटा का लाभ मिलेगा। डेटा खत्म होने के बाद भी यूजर्स 40kbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा एक्सेस कर सकते हैं। भारत संचार निगम लिमिटेड के इस प्लान में यूजर्स को BiTV का भी एक्सेस दिया जाता है, जिसमें यूजर्स अपने पसंदीदा लाइव टीवी चैनल और OTT प्लेटफॉर्म को एक्सेस कर सकते हैं।

 

OTT प्लान लॉन्च

BSNL से जुड़ी अन्य खबरों की बात करें तो कंपनी ने हाल ही में 499 रुपये वाला प्लान पेश किया है, जिसमें JioHotStar, SonyLIV और Zee5 का सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जाता है। यूजर्स को 3 महीने तक फ्री में इन तीनों OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलता है। यूजर्स इन ऐप्स को दो स्क्रीन पर चला सकते हैं।

Related Articles

Back to top button