BSNL: करोड़ों BSNL यूजर्स की हुई मौज, इस प्लान में 164 दिनों की वैलिडिटी समेत मिलेगा बहुत कुछ

BSNL ने हाल ही में अपने एक सस्ते रिचार्ज प्लान के लिए खास ऑफर पेश किया है। इसमें यूजर्स को 14 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर किया जा रहा है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अपने आधिकारिक हैंडल से इस ऑफर की घोषणा की है। कंपनी को कम प्राइस में 164 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। साथ ही, यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं। BSNL का यह ऑफर 31 मार्च तक चलेगा।
164 दिनों की वैलिडिटी
BSNL के आधिकारिक X पोस्ट के मुताबिक, कंपनी के 997 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के लिए यह ऑफर दिया जा रहा है। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह सस्ता रिचार्ज प्लान 150 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। 31 मार्च से पहले रिचार्ज कराने पर यूजर्स को इस प्लान में 164 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। बीएसएनएल के इस रिचार्ज प्लान में मिलने वाले अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है।
read more Raigarh News : जिला अस्पताल से चोरी बाइक 24 घंटे के भीतर बरामद, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
इस प्लान में यूजर्स को डेली 2GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा ऑफर किया जा रहा है। इसके बाद यूजर्स को BiTV का एक्सेस मिलेगा, जिसमें कम्प्लिमेंटरी लाइव टीवी चैनल्स और OTT का एक्सेस मिलेगा। साथ ही, यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS भी ऑफर किया जा रहा है। भारत संचार निगम लिमिटेड के इस प्लान में पहले कुल 300GB डेटा मिल रहा था। ऑफर के साथ यूजर्स को 28GB एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा।
BSNL के अन्य खबरों की बात करें तो कंपनी ने हाल ही में एक सस्ता डेटा पैक लॉन्च किया है। यह डेटा पैक महज 16 रुपये में आता है और इसमें 1 दिन की वैलिडिटी मिलती है। बीएसएनएल के इस डेटा पैक में यूजर्स को कुल 4GB डेटा ऑफर किया जाता है यानी यूजर्स महज 4 रुपये खर्च करके 1GB डेटा का लाभ ले सकते हैं।


