छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Breaking News Chhatisgarh : एक दिन पहले जेल से छूटने के बाद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के खिलाफ एक और FIR दर्ज, सुबोध, ढेबर समेत लिस्ट मे इन 13नेताओं के नाम!

Breaking News Chhatisgarh :  छत्तीसगढ़ के जिला बलौदाबाजार हिंसा मामले में देवेंद्र यादव 7 महीने बाद शुक्रवार को जेल से रिहा हुए।और फिर पुलिस ने जश्न के दौरान सड़क जाम करने के आरोप में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, सुबोध हरितवाल, आकाश शर्मा समेत 13 लोगों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है।

Read More:Bank Holidays in February: देशभर में मार्च से पहले कब -कब रहेंगे बैंक बंद, यहां देखे छुटियों की पूरी लिस्ट!

FIR दर्ज होने वालों के नाम 

FIR में देवेन्द्र यादव, सुबोध हरितवाल, शांतनु झा, आकाश शर्मा, शोएब ढेबर, अतीक मेमन, फराज, फरदीन खोखर, अनवर हुसैन, शेख वसीम, नीता लोधी, बाबी पांडे, शिबली मेराज खान का नाम शामिल है। इनमें नीता लोधी भिलाई नगर निगम की पूर्व महापौर हैं। गंज थाने में BNS की धारा 126(2), 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

विधायक देवेंद्र यादव ने सुप्रीम कोर्ट में अपने बचाव में कहा…??

बलौदाबाजार हिंसा घटना जिस दिन हुआ वह सिर्फ सभा में शामिल हुए थे उन्होंने मंच से किसी भी प्रकार का कोई भाषण नहीं दिया। इसलिए जाहिर नी किया जा सकता है की  उन्होंने भीड़ को उकसाया होगा।

बलौदाबाजार हिंसा से पहले एक सभा में भाग लेने के बाद ही देवेंद्र यादव पर मामला दर्ज हुआ और वे जेल गए। क्या अब वो ऐसी किसी सभा में भाग लेने जाएंगे या उससे बचेंगे। इस सवाल पर देवेंद्र यादव ने कहा कि वहां पर अपने लोगों के बीच उनकी आवाज बनकर विरोध दर्ज कराने गए थे। उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं।

Read more:MP News: मोहन सरकार का बड़ा ऐलान, वरिष्ठ नागरिकों की इस उम्र के बाद दोगुनी हो जाएगी पेंशन राशि…

जानिए क्या है पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिला में 10जून 2024 को सतनामी समाज ने जैतखाम तोड़े जाने का विरोध करते हुए कलेक्टर और एसपी ऑफिस को पूरी तरह से जला दिया था। इस मामले में भीड़ को भड़काने, आंदोलनकारियों का साथ देने का आरोप लगाकर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर FIR दर्ज किया गया था।

 

 

Related Articles

Back to top button