देश

Brazil Plane Crash: बड़ा हादसा, लैंडिंग के बाद लगी विमान में आग, 2 की मौत…

Brazil Plane Crash:ब्राजील के साओ पाउलो में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए हैं। यह हादसा एक इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हुआ, जब प्लेन एक बस से टकरा गया। हादसे के बाद प्लेन में भीषण आग लग गई।

जानकारी के अनुसार, किंग एयर F90 विमान साउथ रियो ग्रांडे से डो सुल जा रहा था और बीच रास्ते में उसे इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। लैंडिंग के दौरान प्लेन ने बस से टकरा गई , जिससे यह हादसा हुआ। वहीं इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए हैं। इस जोरदार टक्कर के तुरंत बाद इमरजेंसी सर्विस को घटनास्थल पर भेजा गया। विमान शहर के डाउनटाउन के पास, शहर के पश्चिमी हिस्से में बर्रा फंडा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

 

Brazil Plane Crash वहीं एक और चिंता का विषय यह है कि अलास्का में एक प्लेन, जिसमें दस लोग सवार थे, अचानक गायब हो गया है। इस हादसे के बाद सुरक्षा और बचाव कार्य तेज़ी से जारी हैं। इस हादसे के बाद इमरजेंसी सर्विस को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया था। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा साओ पाउलो शहर के एक व्यस्त इलाके में हुआ है।

Related Articles

Back to top button