Bolivia Military Base Blast: सैन्य अड्डे पर भीषण धमाका, 10 से ज्यादा मौतें और 58 लोग घायल

Bolivia Military Base Blast दक्षिण अमेरिकी देश बोलिविया के एक सैन्य अड्डे पर हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 60 से ज्यादा घायल हुए हैं. यह धमाका उस जगह हुआ जहां आतिशबाजी सामग्री रखी गई थी. यह सैन्य अड्डा राजधानी ला पाज से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. हालांकि, मृतकों की संख्या बढ़कर 15 तक पहुंचने की आशंका जताई गई है. घटना की जांच जारी है.
बोलिविया के वियाचा स्थित सैन्य बैरक में हुए जोरदार विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए. कम से कम 10 लोगों की मौत इस घटना में हुई है.
दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया के पश्चिमी शहर वियाचा में एक सैन्य अड्डे पर विस्फोट हुआ. शुक्रवार को हुए जोरदार विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि यह धमाका स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे उस इलाके में हुआ, जहां आतिशबाजी का सामान रखा जाता था। आग लगने की वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है.
अधिकारियों ने बताया कि परिसर में रक्षा मंत्रालय के भंडार में रखी आतिशबाजी मौजूद थी. पुलिस के अनुसार, 50 से ज्यादा लोग घायल हुए और विस्फोट की वजह से आसपास के दर्जनों घरों को नुकसान पहुंचा। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि कई घरों की खिड़कियां टूट गईं.
स्वास्थ्य निदेशक रीटा नेब्रास्का के अनुसार 62 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई थी और मृतकों की संख्या 15 तक पहुँचने की संभावना है. उन्होंने जानकारी दी कि 14 घायलों को ला पाज के अस्पतालों में भेजा गया है, जिनमें बुरी तरह से झुलसी यानी थर्ड-डिग्री बर्न एक लड़की भी शामिल है.
Bolivia Military Base Blast, बोलिविया के डिफेंस मिनिस्टर अर्नेस्टो जस्टिनियानो ने बताया है कि घायलों में से 52 आम लोग थे, जबकि बाकी मिलिट्री के लोग थे. दूसरी तरफ हेल्थ डायरेक्टर नेब्रास्का ने बताया है कि घटनास्थल पर गर्मी ( हीट सोर्स) अभी भी मौजूद है, जिससे एक और धमाके का खतरा बना हुआ है.