Bokaro Naxal Encounter: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, एक करोड़ का इनामी नक्सली समेत 7 माओवादी ढेर..

Bokaro Naxal Encounter बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले में आज कोबरा की 209 बटालियन के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें बड़ी सफलता हाथ लगी है। बता दें कि, 1 करोड़ रुपए के इनामी नक्सली विवेक मारा गया है। मुठभेड़ में 10 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, जिसमें अब तक कुल 8 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं।
झारखंड के बोकारो के जंगलों में मुठभेड़ जारी है। एनकाउंटर के बाद मौके से एक SLR, दो इंसास राइफल और एक पिस्तौल बरामद किए गए हैं। राहत की खबर है कि, ऑपरेशन में किसी जवान को कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं, इस ऑपरेशन के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में बताई जा रही है।
बता दें कि, इससे पहले बीते 12 अप्रैल को चाईबासा में IED ब्लास्ट में झारखंड जगुआर का एक जवान शहीद हो गया था, जबकि एक CRPF जवान घायल हुआ था। रांची रेंज के डीआईजी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया था कि, घायल जवान का इलाज जारी है और हालत स्थिर है। इसी महीने की शुरुआत में, झारखंड के जाराइकेला इलाके में भी एक IED धमाका हुआ था, जिसमें 2 CRPF जवान घायल हुए थे, उन्हें तुरंत एयरलिफ्ट करके रांची लाया गया था। दोनों जवानों की हालत अब स्थिर है।
बोकारो में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ कब हुई?
यह मुठभेड़ आज झारखंड के बोकारो जिले के जंगलों में हुई है।
मुठभेड़ में कितने नक्सली मारे गए हैं?
अब तक 10 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, जिनमें 8 शव बरामद किए जा चुके हैं।
क्या किसी बड़े नक्सली नेता की मौत हुई है?
Bokaro Naxal Encounterहां, 1 करोड़ रुपये का इनामी नक्सली विवेक इस मुठभेड़ में मारा गया है।
मुठभेड़ के बाद क्या बरामद किया गया है?
मौके से एक SLR, दो इंसास राइफल और एक पिस्तौल बरामद की गई है।