BOB Credit Card Rules: आपके पास इस सरकारी बैंक का Credit Card? 15 जुलाई से हो रहे बड़े बदलाव – RGH NEWS
बिजनेस

BOB Credit Card Rules: आपके पास इस सरकारी बैंक का Credit Card? 15 जुलाई से हो रहे बड़े बदलाव

BOB Credit Card Rules पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े कुछ बदलाव किए हैं। इसकी जानकारी बैंक ने एक नोटिफिकेशन के जारी दी है। चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज के लिए खर्चों की लिमिट बढ़ाई गई है। इसके अलावा 15 जुलाई से चुनिंदा क्रेडिट कार्ड के लिए संशोधित फाइनेंस चार्जेस भी लागू होने वाले हैं। BOBCARD एचपीसीएल कार्ड के लिए रिवार्ड और फ्यूल सरचार्ज वेफर में बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा बैंक ने कुछ सेवाएं भी बंद करने की घोषणा की है।

 

भारत में बीओबी Eterna, Eterna (एफडी), टियारा और वरुनाह प्रीमियम क्रेडिट कार्ड यूजर्स को अनलिमिटेड एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस की सुविधा पाने के लिए हर कैलेंडर तिमाही 75,000 रुपये का खर्च करना होगा। इससे पहले यह सीमा 40,000 रुपये थी।

 

ये भी पढ़ेंNoida International Airport Jewar: नोएडा एयरपोर्ट से आज पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान, 172 किसानों को लेकर रवाना हुआ Indigo का विमान

 

फाइनेंस चार्ज में भी वृद्धि

Eterna, एटर्ना (एफडी) और टियारा के लिए फाइनेंस चार्जेस में वृद्धि की घोषणा की है। 15 जुलाई से शुल्क को 3.25% से बढ़ाकर 3.75% प्रतिमाह कर दिया गया है। मतलब अब उपयोगकर्ताओं को सालाना 45% तक फाइनेंस चार्जेस का भुगतान करना पड़ेगा, जो पहले 39% था।

 

फ्यूल सरचार्ज छूट में बदलाव

BOBCARD एचपीसीएल कार्ड के लिए 15 जुलाई 2026 से संशोधित रिवार्ड और फ्यूल सरचार्ज वेवर लागू होने वाला है। एक्सीलरेटेड रीवार्ड प्वाइंट्स और सरचार्ज में छूट एचपीसीएल द्वारा बीओबीकार्ड के साथ शेयर की गई मर्चेंट लिस्ट पर निर्भर करती है। ये सुविधाएं लिस्ट में शामिल योग्य मर्चेंट लिस्ट में प्रोडक्ट्स पर मिलेंगे।

 

15 जुलाई के बाद जारी होने वाले कई कार्ड पर नहीं मिलेगा इंश्योरेंस फीचर

BOB Credit Card Rulesबैंक ने कई क्रेडिट कार्ड के लिए इंश्योरेंस फीचर में भी बदलाव किया है। 15 जुलाई के बाद जारी किए गए कुछ कार्ड पर एयर और नॉन और एक्सीडेंटल डेथ कवर इंश्योरेंस लागू नहीं होंगे। हालांकि इन सभी प्रोडक्ट्स के लिए इंश्योरेंस फीचर 25 अगस्त 2026 के बाद बंद कर दिया जाएगा। इस लिस्ट में टियारा, प्राइम, एलिट, प्लेटिनम, सिलेक्ट, सिग्नेचर, एश्योर, प्रगति BGGB, प्रगति बीआरकेजीपी, प्रगति बीयूपीबी, कॉर्पोरेट प्लेटिनम, स्वालंबन इत्यादि क्रेडिट कार्ड शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button