BLS E-Services IPO: 30 जनवरी को खुल रहा यह आईपीओ! जानें प्राइस बैंड से लेकर अन्य डिटेल – RGH NEWS
बिजनेस

BLS E-Services IPO: 30 जनवरी को खुल रहा यह आईपीओ! जानें प्राइस बैंड से लेकर अन्य डिटेल

BLS E-Services IPO: This IPO is opening on 30th January! Know the price band and other details

BLS E-Services IPO: इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग में पैसा लगाने वालों के लिए अच्छी खबर है. अगले हफ्ते डिजिटल सर्विस प्रदान करने वाली कंपनी बीएलएस ई-सर्विसेज का आईपीओ खुल रहा है. इस आईपीओ के जरिए कुल 311 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश कंपनी कर रही है. इस आईपीओ का कंपनी ने प्राइस बैंड तय कर दिया है.

 

ये है आईपीओ से जुड़े जरूरी डेट्स

बीएलएस ई-सर्विसेज का आईपीओ 30 जनवरी , 2024 को खुल रहा है. इसमें निवेशक 1 फरवरी 2024 तक बोली लगा सकते हैं. इस आईपीओ के जरिए कंपनी 23,030,000 इक्विटी शेयरों की बिक्री कर रही है. यह सभी शेयर फ्रेश हैं और ऑफर फॉर सेल के जरिए एक भी शेयर नहीं बिकने वाले हैं. कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 2 फरवरी को होगा. वहीं असफल निवेशकों को 5 फरवरी को रिफंड प्राप्त हो जाएगा. इसके साथ डीमैट खाते में शेयरों को 5 फरवरी को ट्रांसफर किया जाएगा. शेयरों की लिस्टिंग 6 फरवरी को होगी.

Read more: End Of Bansal Era: फ्लिपकार्ट कंपनी से बिन्नी बंसल का इस्तीफा, जानिए अब क्या करेंगे दिग्गज…

प्राइस बैंड के डिटेल्स जानें

डिजिटल सर्विस प्रदान करने वाली कंपनी बीएलएस ई-सर्विसेज के आईपीओ का प्राइस बैंड 129 से 135 रुपये के बीच तय किया गया है. इसके साथ ही कंपनी ने निवेशकों के लिए 108 शेयरों का एक लॉट साइज तय किया है. रिटेल निवेशक एक बार में कम से 1 और अधिकतम 13 लॉट पर बोली लगा सकते हैं. ऐसे में आईपीओ के लिए कम से कम 14,580 रुपये और अधिकतम 1,89,540 रुपये की बोली लगाई जा सकती है.

 

मिल रहे तगड़ी कमाई के संकेत

कंपनी का आईपीओ ग्रे मार्केट में लंबे वक्त से तगड़ी कमाई का संकेत दे रहा है. कंपनी के इश्यू का जीएमपी फिलहाल 160 रुपये प्रति शेयर पर बना हुआ है. ऐसे में अगर लिस्टिंग के दिन तक यह स्थिति बनी रहती है तो कंपनी के शेयर 118.52 फीसदी प्रीमियम के साथ 295 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं. आईपीओ में कंपनी ने 10 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए, 75 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए और 15 फीसदी हिस्सा हाई नेट इंडिविजुअल्स के लिए रिजर्व किया है.

Read more: Ram lala Murti : रामलला की मूर्ति से जुड़े ये G K सवाल, किसी भी परीक्षा में आ सकते हैं, जानिए यहां…

फंड का क्या करेगी कंपनी?

BLS E-Services IPO  : साल 2016 में बनी कंपनी बीएलएस ई-सर्विसेज एक डिजिटल सर्विस प्रदान करने वाली कंपनी है. यह आयुष्मान भारत कार्ड, पैन कार्ड, नेपाल मनी ट्रांसफर, इंश्योरेंस, फ्लिपकार्ट, आईआरसीटीसी ट्रेन टिकट, पासपोर्ट के लिए ई-सर्विस प्रदान करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए जुटाई गई रकम का इस्तेमाल अपने प्लेटफॉर्म को और विकसित करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य को पूरा करने के लिए करेगी.

Related Articles

Back to top button