BJP Protest Rahul Gandhi :राहुल गांधी के आवास के बाहर BJP का प्रदर्शन तेज, पुतला फूंका गया; मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित कई नेता हुए शामिल – RGH NEWS
राजनीतिक

BJP Protest Rahul Gandhi :राहुल गांधी के आवास के बाहर BJP का प्रदर्शन तेज, पुतला फूंका गया; मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित कई नेता हुए शामिल

BJP Protest Rahul Gandhi :दिल्ली में शनिवार को राहुल गांधी के आवास के बाहर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का समर्थन नहीं करने को लेकर कांग्रेस के खिलाफ किया गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और बीजेपी नेता वीरेंद्र सचदेवा ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

विपक्ष पर महिलाओं से विश्वासघात का आरोप

बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लोकसभा में विपक्ष, खासकर राहुल गांधी ने देश की महिलाओं के साथ धोखा किया है। उनके अनुसार, विपक्ष ने महिलाओं को केवल मतदान तक सीमित रखने की सोच दिखाई और राजनीतिक प्रतिनिधित्व के अवसरों को नजरअंदाज किया।

हेमा मालिनी ने जताई निराशा

बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि बिल पास न होने से वह बेहद निराश हैं। उन्होंने बताया कि संसद में तमाम प्रयासों के बावजूद विधेयक पारित नहीं हो सका, जिसके खिलाफ देशभर की महिलाएं आवाज उठा रही हैं।

मनोज तिवारी का बयान

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि लोकसभा में बिल खारिज होने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेहद भावुक नजर आए। उन्होंने विपक्षी दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, टीएमसी, सपा और डीएमके ने महिलाओं के अधिकारों को चुनौती दी है।

महिला आरक्षण बिल पर विवाद

गौरतलब है कि शुक्रवार को सरकार ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित 131वां संविधान संशोधन विधेयक पेश किया था, लेकिन यह आवश्यक दो-तिहाई बहुमत हासिल नहीं कर सका। इसके पक्ष में 230 वोट पड़े, जबकि 352 वोटों की जरूरत थी। इसके बाद संसद में भी बीजेपी महिला सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया।

नोएडा में पुलिस कार्रवाई

BJP Protest Rahul Gandhi :इधर, गौतम बुद्ध नगर पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ी गिरफ्तारी की है। श्रमिक आंदोलन के दौरान हुए हिंसक प्रदर्शन के मास्टरमाइंड और 1 लाख रुपये के इनामी अभियुक्त आदित्य आनंद को गिरफ्तार किया गया है। उसे तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली रेलवे स्टेशन से इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से पकड़ा गया। उसके खिलाफ थाना फेस-2 में मामला दर्ज है।

Related Articles

Back to top button