देश

BJP President Election: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन आज, जानें कब है चुनाव

BJP President Election भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। सोमवार 19 जनवरी को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। जानकारी के मुताबिक, दोपहर बाद 2 से 4 बजे के बीच में नितिन नबीन अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इसके बाद शाम 4 से 5 बजे के बीच नामांकन पत्रों की जांच होगी और शाम 5 से 6 बजे के बीच नाम वापस लिए जा सकेंगे।

 

 

कब होगा चुनाव?

जानकारी के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के नए पार्टी अध्यक्ष के लिए चुनाव 20 जनवरी को होना है। नए अध्यक्ष के नाम ऐलान भी 20 जनवरी को किया जाएगा। इस मौके पर पार्टी के सभी मुख्यमंत्री, बीजेपी के सभी प्रदेश अध्यक्ष और कई बड़े नेता शामिल होंगे। नए अध्यक्ष को चुनने के लिए 5708 मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हैं।

 

सामने आई जानकारी के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए जो इलेक्टोरल रोल तैयार किया गया है उसमें 5708 मतदाता बनाए गए हैं। इस इलेक्टोरल रोल को 30 राज्यों से तैयार किया गया है जिनमें अब तक संगठन चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस लिस्ट में में राष्ट्रीय परिषद और राज्य की परिषद के नेताओं के नाम शामिल हैं। नेशनल काउंसिल की पार्लियामेंट्री पार्टी में 35 लोग शामिल किए गए हैं जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह जैसे नेता शामिल हैं।

 

read more Aadhaar Card Lock: Aadhaar Card खो गया या चोरी हो गया? यहां जानें ऑनलाइन लॉक करने का तरीका.. जिससे नहीं होगा गलत इस्तेमाल

 

नितिन नबीन के बारे में जानिए

BJP President Electionनितिन नबीन बिहार से पांच बार विधायक रह चुके हैं और 15 दिसंबर को बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए थे। 46 साल के नितिन नबीन बीजेपी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। नितिन नबीन ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उनकी यह नियुक्ति पार्टी में बड़े बदलाव का संकेत मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button