BJP प्रत्याशी के काफिले पर फायरिंग, कार्यकर्ता घायल – RGH NEWS
देश

BJP प्रत्याशी के काफिले पर फायरिंग, कार्यकर्ता घायल

पटनाः लोकसभा चुनाव के बीच जारी उठापटक के बीच बिहार से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां से बीजेपी सांसद और पाटलिपुत्र प्रत्याशी रामकृपाल यादव के काफिले पर फायरिंग की गई है। गनीमत रही कि उन्हें किसी तरह की कोई चोट नहीं लगी। इस दौरान उनके एक समर्थक को चोट लगी है। इस हमले में एक समर्थक का असमाजिक तत्वों ने सिर फोड़ दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची है। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।

Read more : आईआईएम रायपुर में आयोजित चिंतन शिविर में डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने ‘जनकल्याण से सर्वोदय‘ पर दिया व्याख्यान

बता दें कि इससे पहले सारण में मतदान के बाद फायरिंग की घटना सामने आई थी, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई थी। भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ० निखिल आनंद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद और पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से भाजपा- एनडीए के प्रत्याशी श्री राम कृपाल यादव पर हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए जांच की मांग की है।

BJP प्रत्याशी के काफिले पर फायरिंग, कार्यकर्ता घायल

मीसा भारती के खिलाफ लड़े चुनाव
बता दें कि रामकृपाल यादव पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से लालू यादव की बेटी मीसा भारती के खिलाफ चुनाव लड़ें हैं। वहीं, कूछ दिनों पहले एक रैली में रामकृपाल यादव लालू परिवार पर बरसते हुए दावा किया था कि उनका परिवार उनकी प्रगति की परिभाषा के तहत विकसित हुआ है। मीसा भारती को निशाने पर लेते हुए उन्होंने आरोप लगाया था कि पिछले लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने (मीसा भारती ने) अपने सांसद कोटे से 15 करोड़ रुपये की जो राशि मंजूर की थी उसका अधिकांश हिस्सा नालंदा में निवेश किया गया था, पाटलिपुत्र में नहीं।

 

Related Articles

Back to top button