BJP ने EVM, डाक मत गणना में गड़बड़ी की जताई आशंका तो कांग्रेस ने कहा- हार से घबराकर दे रहे हैं बयान – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

BJP ने EVM, डाक मत गणना में गड़बड़ी की जताई आशंका तो कांग्रेस ने कहा- हार से घबराकर दे रहे हैं बयान

मतगणना को अब 4 दिन का समय बाकी रह गया है। भाजपाइयों ने ईवीएम और डाक मतपत्रों की गणना को लेकर गड़बड़ी की आशंका जताई है। वहीं कांग्रेसियों ने पलटवार करते हुए इसे संभावित हार के डर से की जा रही बयानबाजी बताया है।

भाजपा के नेताओं ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रदेश सरकार के इशारे पर डाक मतपत्रों की गणना में गड़बड़ी की जा सकती है। गड़बड़ी की गई तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी। आशंका जताई है कि गणना के बाद आंकड़ों में हेराफेरी भी हो सकती है, ऐसा हुआ तो भाजपा आंदोलन करेगी। वहीं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने इसे लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपाई संभावित हार से इस तरह का आरोप लगा रहे हैं। ईवीएम और डाक मतपत्रों की सुरक्षा में अर्धसैनिक बलों के साथ स्थान प्रशासन और पुलिस लगी है। ऐसे में छेड़छाड़ की गुंजाइश नहीं है। रायगढ़ में 1646 खरसिया में 1204 धरमजयगढ़ में 1033 लैलूंगा में 935 लोगों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया है।

भाजपा व कांग्रेस ने लगाई कार्यकर्ताओं की ड्यूटी दूसरे राज्यों या आमचुनाव में कांग्रेस ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाती रही है और भाजपा इसका बचाव करती है। यहां आरोप भाजपा लगा रही है और बचाव कांग्रेसी कर रहे हैं। दोनों ही दल के प्रत्याशी आशंकित हैं और पार्टी के साथ ही प्रत्याशियों ने कार्यकर्ताओं की ड्‌यूटी लगाई हुई है। कुछ लोग स्थायी रूप से आसपास डेरा डाले हुए हैं तो कुछ लोग बारी-बारी से स्ट्रांग रूम के आसपास जाकर निगरानी रख रहे हैं।

चार विधानसभा सीटों में डाक मत पत्र से डले वोटों की संख्या

डाक मतपत्रों को लेकर भाजपाई हैं सजग इन्होंने अपना फॉर्मेट भी कर लिया तैयार भाजपा नेताओं से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में लैलूंगा और धरमजयगढ़ के साथ प्रदेश की 12 से अधिक सीटों पर भाजपा के सर्वे के मुताबिक कड़ा मुकाबला है। यहां जीत-हार का अंतर ज्यादा नहीं होगा। ऐसे में डाक मतपत्रों का रोल अहम हो सकता है। पार्टी को आशंका है कि सत्तारूढ़ दल के दबाव में गणना में गड़बड़ी हो सकती है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रदेश स्तर से निर्देश हैं कि ऐसी सीटों पर भाजपाई निगरानी करें। मतगणना के लिए भाजपाइयों ने बाकायदा अपना फार्मेट बनाया है। इसमें गणना स्थल पर मिली जानकारी और जिला निर्वाचन के फाइनल टेबुलेशन और मतदान केंद्रों में हुई वोटिंग की गिनती में गड़बड़ी हुई तो भाजपाई आपत्ति करेंगे। लैलूंगा में 935 और धरमजयगढ़ में 1033 डाक मतपत्र हैं।

Related Articles

Back to top button