Bilaspur News: मूसलाधार बारिश से बिलासपुर डैम का एक हिस्सा टूटा, आधी रात गांवों में और खेत में घुसा पानी, राहत-बचाव जारी – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Bilaspur News: मूसलाधार बारिश से बिलासपुर डैम का एक हिस्सा टूटा, आधी रात गांवों में और खेत में घुसा पानी, राहत-बचाव जारी

Bilaspur News बिलासपुर डैम का एक हिस्सा अचानक टूटने से देर रात कई गांवों में पानी घुस गया। जलाशय का पानी एक दर्जन से अधिक गांवों में अचानक घुसने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन अलर्ट हुआ। प्रभावित गांवों में राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन ने स्थिति को जल्द नियंत्रण में लेने का आश्वासन दिया है।

 

बता दें कि बिलासपुर जलाशय भूपदेवपुर में है। दो दिन पहले किसानों ने प्रशासन से पानी खोलने की मांग की थी, लेकिन मांग पूरी नहीं होने पर किसानों ने खुद पानी निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान डैम का एक हिस्सा टूट गया और पानी तेजी से बहते हुए कई गांवों में घुस गया।

 

read more Chhattisgarh Train Cancelled: अगर इस रूट से सफर कर रहे तो पढ़ लें ये खबर, 2 दिन तक ये ट्रेनें रहेंगी रद्द, फटाफट देख लें लिस्ट

 

Bilaspur Newsप्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर लगातार पानी को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। टूटे हुए गेट को ठीक करने के लिए भी टीमें पिछले 17 घंटे से लगातार काम में जुटी हुई हैं। लगातार पानी बहने से जलाशय का स्तर तेजी से कम हो रहा है, वहीं प्रभावित गांवों में राहत और बचाव कार्य जारी है।

Related Articles

Back to top button