छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Bilaspur news: बिलासपुर में 3.35 करोड़ की सराफा लूट मामले में बड़ी कार्रवाई; बेखौफ लुटेरों का UP में शॉर्ट-एनकाउंटर

Bilaspur news हाल ही में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के ज्वैलरी कारोबारी के यहां लूट की वारदात हुई। वहीं, इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर जिले से पकड़े गए हैं। मिर्जापुर पुलिस ने अहरौरा थाना क्षेत्र के जंगल में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गोली लगी, जबकि बाकी को पकड़ लिया गया। चलिए विस्तार से आपको पूरा मामला बताते हैं।

 

 

 

लूट को अंजाम देने वाले आरोपी पकड़े गए

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ज्वैलरी कारोबारी से सोना लूटने के बाद भाग रहे चार बदमाशों को मिर्जापुर पुलिस ने अहरौरा थाना क्षेत्र के जंगल में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गोली लगी, जबकि बाकी को पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग ढाई किलो सोना बरामद किया, जिसकी कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है।

 

पुलिस अधिकारीयों ने बताया कि लूट के दौरान ढाई किलो सोना चोरी हुआ था और लगभग उतना ही पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर आरोपियों की पकड़ में तेजी लाई। पुलिस ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ के बाद पूरी लूट की साजिश और इसमें शामिल अन्य अपराधियों का पता लगाया जाएगा। दोपहर तक पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी जनता और मीडिया को उपलब्ध कराएगी। मामले में अभी जांच जारी है और आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

 

लयह है पूरा मामला

दरअसल, कुछ दिनों पहले बिलासपुर में बेखौफ नकाबपोश बदमाशों ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। Bilaspur Jewellery Shop Loot महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी को निशाना बनाते हुए लुटेरों ने कट्टे की नोक पर लूटपाट करते हुए फायरिंग भी की। इस पूरी घटना में संचालक गंभीर रूप से घायल हो गए , जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

फिल्मी अंदाज में दी वारदात को अंजाम

मिली जानकारी के अनुसार , यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर के महावीर सिटी के पास की है। Bilaspur Jewellery Shop Loot अज्ञात नकाबपोशों ने ज्वेलरी संचालक संतोष तिवारी को घेरा और कट्टे की नोक पर उनसे गहनों से भरा बैग और उनकी कार लूट ली। विरोध करने पर हमलावरों ने फायरिंग की और हथियार के हत्थे से व्यापारी के सिर पर वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। हैरानी की बात यह है कि लुटेरे वारदात को अंजाम देने के बाद अपनी वैन और बाइक घटनास्थल पर ही छोड़ गए और व्यापारी की कार और ज्वेलरी बैग लेकर फरार हो गए। घायल संचालक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका उपचार जारी है। वहीं, पुलिस इस मामले में एक्शन मोड में दिखी और अब बदमाशों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button