Bilaspur News :छत्तीसगढ़ के इस जिले में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ से अधिक गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

Bilaspur News :छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से नशे के खिलाफ बड़ी सफलता सामने आई है। पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, आरोपी मध्य प्रदेश के शहडोल का रहने वाला है और कार के जरिए गांजे की तस्करी कर रहा था। पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि एक वाहन में बड़ी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है। इसके बाद रतनपुर पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया।
कार से बरामद हुआ भारी मात्रा में गांजा
तलाशी के दौरान पुलिस ने कार से करीब 245 किलो गांजा बरामद किया, जिसे तुरंत जब्त कर लिया गया। जब्त गांजे की बाजार कीमत लगभग 1 करोड़ 22 लाख रुपये आंकी गई है।
मध्य प्रदेश ले जा रहा था खेप
Bilaspur News :पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजे की यह खेप कटघोरा से लेकर मध्य प्रदेश जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।



