Bijapur Journalist Murder: मुकेश चंद्राकर मर्डर केस में मुख्य आरोपी गिरफ्तार…

Bijapur Patrakar Murder Case बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है, जिसके विरोध में बीजापुर बंद का ऐलान किया गया है. इस घटना को लेकर पत्रकारों में काफी गुस्सा है और उन्होंने नेशनल हाईवे जाम कर अपना विरोध दर्ज कराया है.
पत्रकारों ने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. साथ ही वे पुलिस अधीक्षक को निलंबित करने की मांग पर अड़े हैं.
हत्या मामले में बड़ा एक्शन
इस हत्याकांड के विरोध में आज बीजापुर बंद की घोषणा की गई थी, जहां पत्रकारों ने अपनी नाराजगी व्यक्त करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया। पत्रकारों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पुलिस अधीक्षक को निलंबित करने की मांग की है.
इस हत्या पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है. वहीं, छत्तीसगढ़ बीजेपी ने इस घटना को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है, जबकि दीपक बैज और सुरेश चंद्राकर की फोटो भी चर्चा में है.
पुलिस को मिले थे अहम सुराग
Bijapur Patrakar Murder Caseबस्तर जंक्शन के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की तलाशी के दौरान आज पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले थे। इसके बाद, पुलिस ने बीजापुर के एक ठेकेदार के सेप्टिक टैंक की खुदाई कराई, जहां मुकेश चंद्राकर का शव मिला।
प्रारंभिक जांच से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार को लेकर ठेकेदार से उनका विवाद था, जिसके कारण मुकेश चंद्राकर लापता हुए थे और बाद में उनकी हत्या कर दी गई। बस्तर पुलिस इस मामले में जल्द ही विस्तार से जानकारी दे सकती है।



