Bijapur Naxal Attack: नक्सल हमले के बाद CM साय का बड़ा बयान …
Bijapur Naxal Attack रायपुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में हुए नक्सल हमले के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों को लगातार भारी क्षति पहुंचाई जा रही है। सरकार और सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्यवाही से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल रहे हैं।
2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार की रणनीतियां पूरी मजबूती से लागू की जा रही हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद को खत्म करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। सीएम ने भरोसा जताया कि 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगासीएम विष्णु देव साय ने जवानों की सराहना करते हुए कहा कि सुरक्षा बल पूरी मुस्तैदी के साथ नक्सलियों का सफाया कर रहे हैं। उनकी सक्रियता और बेहतर रणनीति के कारण पहले की तुलना में अब कम हानि हो रही है। सुरक्षा बलों का मनोबल ऊंचा है, और वे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापित करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।
read more Health Ministry on HMPV Virus: HMPV Virus को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी बड़ी जानकारी…
शहीद जवानों को श्रद्धांज
Bijapur Naxal Attackयह हमला देश के लिए एक बड़ी क्षति है। शहीद जवानों की शहादत को सलाम करते हुए, प्रशासन और सुरक्षा बलों ने इस घटना का करारा जवाब देने का संकल्प लिया है।