Bijapur IED Blast: नक्सलियों की कायराना करतूत! बीजापुर में IED ब्लास्ट, 2 जवान घायल.. रायुपर रेफर

Bijapur IED Blast: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में रविवार, 14 दिसंबर को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) की चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए। दोनों जवान कोबरा बटालियन के हैं। दोनों को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। घटना फरसेगढ़ थाना क्षेत्र की है।
सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई घटना
जानकारी के अनुसार, 14 दिसंबर की शाम को डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा बल की एक संयुक्त टीम पिल्लूर-कांडलापरती क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के लिए गई थी। अभियान के दौरान अचानक हुए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर कोबरा बल के दो आरक्षक कमलेश पैगाम और एएसआई अमित कुमार यादव घायल हो गए।
ये भी पढ़ें: Rupee all-Time low: डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तरों पर रुपया, पहली बार एक डॉलर का भाव इतने रुपए पर आया
सर्च ऑपरेशन और सतर्कता बढ़ाई
Bijapur IED Blastघटना के तुरंत बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है। सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, दोनों जवान खतरे से बाहर हैं और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन और सतर्कता को बढ़ा दिया गया है।



