Bihar Teacher Recruitment 2026: प्रदेश में 46000 शिक्षकों की होगी बंपर भर्ती, नोटिफ‍िकेशन जल्‍द, इस दिन से शुरू होगा आवेदन – RGH NEWS
शिक्षा

Bihar Teacher Recruitment 2026: प्रदेश में 46000 शिक्षकों की होगी बंपर भर्ती, नोटिफ‍िकेशन जल्‍द, इस दिन से शुरू होगा आवेदन

Bihar Teacher Recruitment 2026: बिहार के शिक्षक बनने के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य में चौथे चरण की शिक्षक भर्ती TRE 4.0 जल्द शुरू होने जा रही है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है। इस भर्ती के तहत प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्कूल तक लगभग 46,000 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

 

शिक्षक भर्ती को लेकर अहम जानकारी

नोटिफिकेशन: मार्च 2026 में जारी होगा।

आवेदन प्रक्रिया: नोटिफिकेशन के साथ ही ऑनलाइन शुरू होगी।

पदों की संख्या और वर्गीकरण

प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1-5): 10,500 पद

मध्य विद्यालय (कक्षा 6-8): 9,500 पद

माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक (कक्षा 9-12): 25,000 पद

पदों का प्रकार: शिक्षक और प्रधानाध्यापक दोनों शामिल हैं।

 

Read more Indian railway: 1 मार्च से पूरी तरह बदल जाएगा टिकट बुकिंग का सिस्टम, जानिए अब कैसे करें टिकट बुक

 

Bihar Teacher Recruitment 2026: बिहार लोक सेवा आयोग को सामान्य प्रशासन विभाग से इस भर्ती के लिए मंजूरी मिल चुकी है। सचिव सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखने की सलाह दी गई है। इस भर्ती अभियान में शिक्षा विभाग की हिस्सेदारी सबसे अधिक है, जिसने कुल 44,500 पदों का प्रस्ताव भेजा है। इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभागों के माध्यम से लगभग 1,500 और पद जोड़े गए हैं।

 

Bihar Teacher Recruitment 2026 TRE 4.0 के लिए आवेदन कैसे करें?

उत्तर: आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। उम्मीदवार बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं।

 

Bihar Teacher Recruitment 2026 TRE 4.0 में कितने पद हैं?

Bihar Teacher Recruitment 2026: इस भर्ती में कुल लगभग 46,000 पद होंगे, जिनमें प्राथमिक, मध्य और उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक व प्रधानाध्यापक शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button