Bihar News: पूर्व विधायक अनंत सिंह पर जानलेवा हमला, 60 से 70 राउंड की गई फायरिंग... – RGH NEWS
देश

Bihar News: पूर्व विधायक अनंत सिंह पर जानलेवा हमला, 60 से 70 राउंड की गई फायरिंग…

Bihar News मोकामा: मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह बाल-बाल बच गए। मोकामा प्रखंड के नौरंगा- जलालपुर गांव में सोनू-मोनू गैंग ने फायरिंग की है। बताया जाता है कि पूर्व विधायक अनंत सिंह आज नौरंगा जलालपुर के दौरे पर थे। इसी दौरान अनंत सिंह पर फायरिंग हुई। घटना के बाद नौरंगा गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बाढ़ डीएसपी मौके पर कैंप कर रहे हैं।

 

जानकारी के मुताबिक नौरंगा जलालपुर गांव में एक दबंग के द्वारा एक घर में ताला लगा दिया गया था इसी को लेकर पूर्व विधायक अनत सिंह गांव पहुचे थे। इसी दौरान उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। फिल्हाल गांव में भारी तनाव है। बाढ़ डीएसपी राकेश कुमार ने सोनू- मोनू के घर पर ही फायरिंग की बात स्वीकार की।पुलिस ने मौके से तीन खोखा भी बरामद किया है।इस गोलीबारी में छोटे सरकार भी बाल बाल बच गए हैं।

Bihar Newsडीएसपी राकेश कुमार ने सोनू- मोनू के घर पर फायरिंग की बात स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक भी वहां मौजूद थे। पुलिस ने मौके से तीन खोखा भी बरामद किया है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही

Related Articles

Back to top button