Bihar News: इस राज्य में 53 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज, जानिये क्या है पूरा मामला…
Bihar News बिहार के गोपालगंज जिले में 53 से अधिक पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि इस अधिकारियों ने ट्रांसफर के बाद केस फाइल नए अधिकारी को ट्रांसफर नहीं की है। इस वजह से कई मामले लंबे समय से अटके पड़े हैं। इसी वजह से इन अधिकारियों के खिलाफ ट्रांसफर के बाद भी उनके स्थान पर आने वाले अधिकारी को केस फाइल नहीं सौंपने, कई मामलों की जांच में बाधा डालने के आरोप में मामले दर्ज किए गए हैं।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिले के चार थानों में 53 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि अगर वे अगले एक सप्ताह में मामलों को सौंपने में विफल रहते हैं, तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू की जाएगी।
मुजफ्फरपुर में 134 पुलिस अधिकारियों पर दर्ज हुआ था मामला
जिला पुलिस से जुड़े सूत्रों ने कहा कि यह पाया गया कि कई मामलों में जांच लटकी हुई है, क्योंकि तत्कालीन जांच अधिकारियों (कुल 53) का तबादला हो गया और उन्होंने फाइलें अन्य अधिकारी को नहीं सौंपीं। सभी 53 पुलिस अधिकारियों पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले मुजफ्फरपुर जिले में 134 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ उनके नए पदभार ग्रहण करने वाले स्थानों पर दस्तावेज ले जाने, 900 से अधिक मामलों की जांच में बाधा डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
Read more CG Naxal News: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता, 2 नक्सलियों ने किया सरेंडर…
मुजफ्फरपुर में 943 केस फाइल को लेकर दर्ज हुआ था मामला
Bihar Newsपिछले महीने मुजफ्फरपुर में 134 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इन पुलिसकर्मियों पर 943 मामलों की जांच में बाधा बनने का आरोप था। संबंधित अधिकारियों ने ट्रांसफर के बाद 943 केस की