Bihar News: आसमानी आफत ने मचाया कोहराम; आकाशीय बिजली गिरने से पिता-पुत्र सहित 7 लोगों की मौत…

Bihar News बुधवार को बिहार के कई जिलों में झमाझम बारिश ने मौसम तो सुहाना कर दिया लेकिन वज्रपात के कारण मातम पसर गया। बेगूसराय शहर से लेकर बलिया तक झमाझम बारिश भी हुई। मौसम के इस रूप को देखकर किसानों में सिहरन पैदा हो गई है क्योंकि किसानों की पकी हुई फसल अभी खेतों में पड़ी हुई है। राज्य में वज्रपात की चपेट में आकर 7 लोगों की मौत हो गई। बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र, मुफस्सिल थाना क्षेत्र और बलिया थाना क्षेत्र में तीन लोगों की मौत हो गई और दो महिला व दो लड़कियों की हालत गंभीर है। इन्हें इलाज के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पहली घटना
घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के मानोपुर गांव में बुधवार की सुबह हुई। संजू देवी खेत पर गेहूं काटने के लिए खेत गई थी। तीन लड़कियां भी खेत की ओर गई थी। इसी दौरान अचानक तेज आंधी और बारिश आ गई। सभी लोग घर की ओर जाने लगे कि अचानक वज्रपात हो गया। संजू देवी और तीन लड़कियां इसकी चपेट में आ गए। इसमें से अंशु कुमारी की मौत हो गई। वहीं आंचल और मुस्कान की हालत गंभीर है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
दूसरी घटना
वहीं, दूसरी घटना बलिया थाना क्षेत्र के भगतपुर गांव की है जहां वज्रपात से पति की मौत हो गई। पत्नी बुरी तरह झुलस गई है। मृतक की पहचान भगतपुर गांव वार्ड नंबर चार निवासी स्वर्गीय सुखदेव पासवान के 60 वर्षीय पुत्र विराल पासवान के रूप में हुई। जबकि पत्नी जितनी देवी गंभीर रूप से झुलस गई है। मृतक बिराल पासवान और उनकी पत्नी अपने घर से 200 मीटर की दूरी पर खेत में पड़े भूसे को उठा रहे थे तभी यह घटना हुई है।
मधुबनी में पिता-पुत्री और एक महिला की मौत
वहीं, मधुबनी जिले के दो अलग-अलग क्षेत्र में आसमान से आई आफत ने पिता पुत्री सहित एक महिला की जान ले ली। बताया जा रहा है कि अंधराठाढ़ी प्रखंड के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के अलपुरा गांव में 18 वर्षीय आयशा खातून और 62 वर्षीय जाकिर हुसैन दोनों पिता-पुत्री नहर किनारे अपने खेत में रखे गेहूं के बोरे को पानी से बचाने के लिए तिरपाल ढकने के लिए गए थे। उसी दौरान वज्रपात हो जाने से दोनों गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गए और घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।
वहीं, झंझारपुर प्रखंड के अररिया संग्राम थाना क्षेत्र के पीपरोलिया गांव में वज्रपात में 45 वर्ष यह दुर्गा देवी की झुलस जाने से मौत हो गई। महिला अपने खेत में गेहूं की फसल देखने जा रही थी इस दौरान या घटना घट गई। आज सुबह आसमानी आफत के बाद हुई तीन मौत से दोनों के परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो रो कर हाल बुरा है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है।
बिहार में क्यों कहर बनकर टूट रही आसमानी बिजली?
Bihar Newsबिहार में वज्रपात से ज्यादा मौतों के कई कारण हैं, जिनमें जलवायु परिवर्तन, मानसून के दौरान नमी और बारिश के पैटर्न में बदलाव और ग्रामीण क्षेत्रों में खेती के दौरान लोगों का खुले में रहना शामिल है। यहां कुछ प्रमुख कारण दिए गए हैं: