Bihar Ministry Distribution: नीतीश कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, नए मंत्रियों में विभागों का ऐसे हुआ बंटवारा!

Bihar Ministry Distribution मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को अपने कैबिनेट मंत्रियों के विभाग का बंटवारा कर दिया। भाजपा कोटे के सात नए मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए गए हैं। पूर्व मंत्रियों के विभाग बदल दिए गए हैं। नीतीश सरकार ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है।
कई दिग्गजों से छीने गए विभाग
इस बार कई पुराने दिग्गजों से विभाग छीने भी गए हैं। बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा से पथ निर्माण विभाग छीनकर नीतीन नवीन को दे दिया गया है और नीतीन नवीन का विभाग (नगर,विकास-आवास) जिवेश कुमार को दे दिया गया। वहीं, मंगल पांडेय का कृषि विभाग डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को दिया गया।
वहीं, संतोष सुमन से भी दो विभाग छीन लिया गया है, उनके पास केवल एक विभाग बचा है। वहीं दिलीप जायसवाल का राजस्व विभाग लेकर संजय सरावगी को दे दिया गया। प्रेम कुमार का विभाग छीनकर राजू सिंह और सुनील सिंह को दे दिया गया है।
यहां पढ़ें बिहार में मंत्रालय का बंटवारा
Bihar Ministry Distributionसंजय सरावगी- राजस्व एवं भूमि सुधार
जीवेश कुमार मिश्रा – नगर, विकास एवं आवास
सुनील कुमार सिंह-पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन
राजू सिंह- पर्यटन मंत्रालय
मोतीलाल प्रसाद- कला, संस्कृति एवं युवा
कृष्ण कुमार मंटू- सूचना प्रावैधिकी
विजय मंडल-आपदा प्रबंधन
विजय सिन्हा (डिप्टी सीएम)- कृषि, खान-भूतत्व
डॉ. प्रेम कुमार- सहकारिता
मंगल पांडेय- स्वास्थ्य-विधि
नीतीश मिश्रा- उद्योग
नीतीन नवीन- पथ निर्माण
संतोष कुमार सुमन- लघु जल संसाधन