Bihar Election Result: बिहार में फिर नीतीश कुमार! 202 सीटों पर मिली विजय…

Bihar Election Result बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को बंपर जीत हासिल हुई है। एनडीए की झोली में 202 सीटें देकर प्रदेश की जनता ने एक बार फिर एनडीए सरकार का जनादेश दिया है। वहीं इस चुनाव में महागठबंधन की कमर टूट गई है। उसके खाते में केवल 36 सीटें हैं। वहीं अन्य को 6 सीटें मिली हैं जिसमें 5 सीटें एआईएमआईएम को मिली हैं। इस बड़ी जीत के बाद अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए को बंपर जीत दिलाकर बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया है। बीजेपी मुख्यालय में आयोजित जश्न समारोह में उन्होंने ये बात कही। मतदान के बाद के लगभग सभी सर्वेक्षणों ने NDA की जीत का अनुमान जताया था। लेकिन जो परिणाम आए वो एग्जिट पोल के अनुमानों से काफी ज्यादा हैं।
हम जनता को जागरूक करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार विधानसभा चुनाव के रिजल्ट को लेकर एक्स पर लिखा, ‘हम बिहार की जनता के फ़ैसले का सम्मान करते हुए, ऐसी ताक़तों के खिलाफ़ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे जो संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर, लोकतंत्र को कमज़ोर करने में जुटी हैं। हम चुनाव के परिणामों का गहराई से अध्ययन करेंगे और नतीजों के कारणों को समझने के बाद विस्तृत बात रखेंगे। बिहार में जिन मतदाताओं ने महागठबंधन का साथ दिया है, उनके हम तहे दिल से आभारी है। कांग्रेस के हर कार्यकर्ता से कहना चाहता हूं कि आपको हतोत्साहित होने की ज़रूरत नहीं। आप हमारी आन-बान-शान है। आपकी कड़ी मेहनत हमारी ताकत है। हम जनता को जागरूक करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। जनता के बीच रहकर संविधान और लोकतंत्र को बचाने का संघर्ष जारी रखेंगे। यह लड़ाई लंबी है – और हम इसे पूरी निष्ठा, साहस और सत्य के साथ लड़ेंगे।
बिहार में आज NDA की सरकार बनी है। गठबंधन को 243 में 202 सीटों पर जीत हासिल हुई, जो रिकॉर्ड है। महागठबंधन के खाते सिर्फ 35 सीटें ही आईं। बिहार में सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की जरूरत होती है।
NDA में भाजपा और JDU ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा था। अन्य सहयोगी पार्टियों LJP को 29 सीटें, HAM और RLM को 6-6 सीटें दी गई थीं।
Bihar Election Resultबिहार ने बंगाल में भाजपा की विजय का रास्ता बनाया: मैं कहता हूं कि आपकी आशा मेरा संकल्प है। आपकी आकांक्षा मेरी प्रेरणा है। अब का बिहार विकसित होगा। भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता है। भाजपा का कार्यकर्ता कुछ ठान लेता है तो कुछ भी असंभव नहीं रह जाता है। आज की विजय ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को केरल, तमिलनाडु, असम, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल में भी नई ऊर्जा से भर दिया है। यहां गंगा जी, बिहार से बहते हुए ही बंगाल तक पहुंचती है। बिहार ने बंगाल में भाजपा की विजय का रास्ता बना दिया है। मैं बंगाल के भाई-बहनों से कहता हूं कि भाजपा आपके साथ मिलकर बंगाल से जंगलराज को उखाड़ फेंकेगी।



