Bihar election result: शुरुआती रुझानों में NDA ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, जानें RJD का हाल

Bihar election result हार में विधानसभा चुनावों के दौरान पड़े मतों की गिनती शुरू हो गई है। सुबह आठ बजे से ही मतों की गणना जारी है। इस बीच बिहार में एक बार फिर से एनडीए की ही सरकार बनती नजर आ रही है। फिलहाल शुरुआती रुझानों में एडीए ने बहुत बड़ी बढ़त बना ली है। अभी शुरुआती रुझानों की बात करें तो एनडीए ने बहुमत के लिए 122 सीटों का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। एनडीए ने अभी 122 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बना ली है। फिलहाल मतों की गणना जारी है। एनडीए को अभी और अधिक सीटों पर बढ़त मिल सकती है।
बिहार में जीत का जादुई आंकड़ा
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के वोटों की गिनती 14 नवंबर 2025 को सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। आज शाम तक ही चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। फिलहाल मतो की गणना जारी है और अभी तक के शुरुआती रुझानों में एनडीए ने 122 से ज्यादा सीटों पर बढ़त दर्ज कर ली है। फिलहाल शुरुआती रुझानों की बात करें तो यहां बिहार में एक बार फिर एनडीए को बड़ी जीत मिलती दिखाई दे रही है और महागठबंधन पिछड़ती दिखाई दे रही है। बता दें कि बिहार में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 है।
Read more Bihar Chunav Result: बिहार चुनाव में सरकार बनाने के लिए कितनी सीटें जरूरी? यहां जानें गणित
बिहार में मतगणना आज
Bihar election resultबता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को तो दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को हुआ। दोनों चरणों में मतदान प्रतिशत 67.13% रहा, जो 1951 के बाद से अब तक का सर्वोच्च स्तर है। कुल मिलाकर देखा जाए तो बिहार की जनता ने छप्पर फाड़ कर मतदान किया। इसके अलावा आज नतीजों का दिन है और सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि बिहार में अगली सरकार किसकी बनने वाली है। हालांकि यह भी थोड़ी ही देर में तय हो जाएगा।
BJP (101 सीटें), JDU (101 सीटें), लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास)- 28 सीटें, हिंदुस्तानी आवाज मोर्चा (सेक्युलर)- 6 सीटें, राष्ट्रीय लोक मोर्चा- 6 सीटें।
महागठबंधन: RJD (142 सीटें), कांग्रेस (60 सीटें), भाकपा-माले (20 सीटें), अन्य वामपंथी दल।
इन दोनों गठबंधन के अलावा चुनावी मैदान में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी, बसपा, आप और तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल भी चुनाव लड़ रही है।


