Bihar Election: जानिए कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री? कल लगेगा आधिकारिक मुहर

Bihar Election बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद सरकार बनाने की कवायद जारी है। नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री बनना पहले ही तय था। ऐसे में मंत्रिमंडल के अन्य चेहरों को लेकर चर्चा हो रही है। बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा है कि 19 नवंबर को एनडीए गठबंधन आधिकारिक तौर पर अपना नेता चुनेगा। एनडीए को कुल 202 सीटों पर जीत मिली है। इसमें बीजेपी 89 सीटों पर जीत के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं महागठबंधन 35 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी।
बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर हलचल काफी तेज होती जा रही है। जानकारी के मुताबिक, देर रात जनता दल यूनाइटेड के दो दिग्गज नेता दिल्ली रवाना हुए हैं। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह दिल्ली में हैं। दिल्ली से यह बुलावा ऐसे समय में आया है जब बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया काफी तेजी से आगे बढ़ रही है।
इस बीच एनडीए विधायक दल की बैठक 19 को बुलाई गई है। इसमें नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगेगी। इसके पहले भाजपा और जदयू विधायक दल की बैठक भी अलग-अलग होगी। जदयू विधायक दल भी नीतीश कुमार को अपना नेता चुनेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने बताया है कि 20 नवंबर को गांधी मैदान में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों का शपथ ग्रहण उत्सवी माहौल में होगा। एनडीए के सभी शीर्ष नेता इस समारोह में शामिल होंगे। इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है।
ये भी पढ़ें:Share Market: खुलते ही बिखरा बाजार! Sensex में 200 अंक से ज्यादा की गिरावट, Nifty भी 50 अंक फिसला
20 तारीख को नीतीश कुमार शपथ लेने वाले हैं और नई सरकार के गठन को लेकर हलचल तेज है। इस बीच पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी एवं ‘HAM’ विधायक दल के नेता प्रफुल्ल कुमार मांझी ने मुलाकात की है।।
Bihar Electionनीतीश कुमार के शपथ ग्रहण को लेकर पटना से लेकर दिल्ली तक हलचल तेज है। पहले यह खबर आई थी कि केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह तथा जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा दिल्ली गए हैं। अब दिल्ली में संजय झा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने उनके घर पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में नई सरकार के गठन और नए मंत्रियों के नामों पर चर्चा हो सकती है।



