देश

बिहार में विधानसभा चुनाव परिणाम के लिए मतगणना हुई शुरू, NDA या महागठबंधन किसको मिलेगा सिंहासन!

Bihar Assembly Election Result 2025

आप सभी को ज्ञात है की आज बिहार राज्य में लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार है। हम सब जानते है की बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव हुए हैं। जिसको लेकर लेकर परिणाम घोषित होने वाले है। जिसके लिए आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। बिहार में 243 विधानसभा सीटें हैं।

Read More: Bihar Election Result: बिहार में कब शुरू होगी वोटों की गिनती, कब तक आएंगे नतीजे..यहां जानें रिजल्ट का पल-पल का अपडेट…

बिहार के लिए अभी एनडीए ने सीएम फेस की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि बीजेपी और जेडीयू के नेता लगातार वर्तमान सीएम नीतीश कुमार को ही एनडीए का चुनावी चेहरा बता रहे हैं। दूसरी तरफ महागठबंधन ने आधिकारिक रूप से सीएम फेस तय कर लिया है। महागठबंधन ने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को सीएम फेस के लिए उतारा है।

 

बिहार में दो चरणों में  हुए मतदान

* पहले चरण में 6 नवंबर को हुआ। इसमें 121 सीटों पर 64.66 प्रतिशत वोटिंग हुई। पहले चरण में तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव और सम्राट चौधरी सहित 1314 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई थी।

* दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को मतदान हुए। दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोटिंग हुई। इसमें 68.76 प्रतिशत मतदान हुआ।

बिहार में 8 बजे शुरू हो गई काउंटिंग

बिहार में आज विधानसभा चुनाव के परिणाम आने हैं। इसके लिए सुबह 8 बजे काउंटिंग शुरू होगी।

Read More: Gold Silver Price: शादी के सीजन से पहले ही चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, एक दिन में ₹7700 बढ़ी कीमत, सोना भी हो गया महंगा

सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू

 

बिहार में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। सबसे पहले आयोग ने पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू की है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button