Bigg Boss Sesion 19: अंडरटेकर और माइक टायसन Big Boss 19 में एंट्री, शो शुरू होने से पहले ही लोगों की बढ़ी एक्साइटमेंट…

Bigg Boss Sesion 19 टीवी जगत के सबसे फेमस शो में से एक बिग बॉस के 19वें सीजन का प्रीमियर 24 अगस्त से होने जा रहा है। बॉलीवुड के मेगा स्टार सलमान खान बिग बॉस के 19वें सीजन को होस्ट करते हुए नजर आएंगे। वहीं अब इस शो से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, WWE की दुनिया के फेमस सुपरस्टार द अंडरटेकर जिनका असली नाम मार्क विलियम कैलवे है वो भी बिग बॉस 19 में नजर आ सकते हैं। इस खबर की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो शो के मेकर्स और अंडरटेकर के बीच बातचीत चल रही है। अगर सब कुछ ठीक रहा द अंडरटेकर नवंबर में 7 से 10 दिनों के लिए बिग बॉस के घर में एंट्री ले सकते हैं।
स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आ सकते हैं अंडरटेकर
Bigg Boss Sesion 19: अंडरटेकर बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट बनकर नहीं बल्कि स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आएंगे। अंडरटेकर का नाम आते ही शो के दर्शकों में एक्साइटमेंट और बढ़ गई है, क्योंकि वह पूरी दुनिया में अपनी अलग पर्सनैलिटी और दमदार रेसलिंग स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। उनकी एंट्री शो की TRP को आसमान तक पहुंचा सकती है।
24 अगस्त से शुरू होगा शो
Bigg Boss Sesion 19: आपको बता दें कि, 24 अगस्त से बिग बॉस 19 का प्रीमियर होने वाला है और शो में कुल 15 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे। शो शुरू होने के बाद 3 वाइल्ड कार्ड एंट्री भी होंगी। इस बार शो की थीम राजनीति पर आधारित है, जहां कंटेस्टेंट्स को अपनी पार्टी बनाकर नेता चुनना होगा। हालांकि, अभी तक इस सीजन के कंफर्म कंटेस्टेंट्स के नाम की आधिकारिक लिस्ट जारी नहीं की गई है।
बिग बॉस 19 कब से शुरू हो रहा है?
उत्तर: बिग बॉस 19 का प्रीमियर 24 अगस्त से होगा।
क्या बिग बॉस 19 में अंडरटेकर नजर आएंगे?
उत्तर: रिपोर्ट्स के अनुसार, अंडरटेकर स्पेशल गेस्ट के रूप में 7–10 दिनों के लिए बिग बॉस 19 में आ सकते हैं, लेकिन अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बिग बॉस 19 की थीम क्या है?
उत्तर: इस बार बिग बॉस 19 की थीम राजनीति पर आधारित है, जहां कंटेस्टेंट्स अपनी पार्टी बनाकर नेता चुनेंगे।
बिग बॉस 19 को कौन होस्ट करेगा?
उत्तर: बिग बॉस 19 को इस बार भी बॉलीवुड स्टार सलमान खान होस्ट करेंगे।
बिग बॉस 19 में कितने कंटेस्टेंट होंगे?
Bigg Boss Sesion 19: शुरुआत में 15 कंटेस्टेंट होंगे और बाद में 3 वाइल्ड कार्ड एंट्री भी होंगी।