देश

Big News: फूड प्वाइजनिंग से 100 से ज्यादा स्कूली बच्चे बीमार

Big News: दोपहर का भोजन करने के बाद बेचैनी की शिकायत करने पर 100 से अधिक स्कूली छात्रों को पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इन सभी छात्र-छात्राओं ने बिहार दिवस समारोह के दौरान खाना खाया था.

अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि कई लोगों की हालत गंभीर है. बिहार दिवस समारोह मंगलवार (22 मार्च) को आयोजित किया गया था और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के गांधी मैदान में इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इस कार्यक्रम में राज्य भर से स्कूली छात्रों को आमंत्रित किया गया था.

पटना के जिलाधिकारी और सिविल सर्जन ने मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. बता दें कि महामारी के कारण तीन साल बाद बिहार दिवस मनाया गया था.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button