Big News: एयरपोर्ट पर 5 करोड़ 9 लाख रुपए की हेरोइन.....फिर ..... – RGH NEWS
देश

Big News: एयरपोर्ट पर 5 करोड़ 9 लाख रुपए की हेरोइन…..फिर …..

Big News: नई दिल्ली युगांडा के एक नागरिक को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट
पर 5.9 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
सीमा शुल्क के एक अधिकारी ने कहा कि
उस व्यक्ति को 17 मार्च को हवाई अड्डे पर संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया था.
बाद में उसके पास से 843 ग्राम हेरोइन बरामद की गई.
वह हेरोइन को कैप्सूल के रूप में तस्करी करने की कोशिश कर रहा था. सीमा शुल्क अधिकारी ने कहा कि चिकित्सीय निगरानी में रखे जाने के बाद उसने कुल 85 कैप्सूल निकाले.

तस्करी के आरोप में गिरफ्तारी

सीमा शुल्क के एक अधिकारी ने कहा कि उस व्यक्ति ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8 के प्रावधानों का उल्लंघन किया था और अधिनियम की धारा 21, धारा 23 और धारा 29 के तहत दंडनीय अपराध किया. सीमा शुल्क अधिकारियों ने बाद में उसे अदालत में पेश किया और कोर्ट से उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का अनुरोध करते हुए एक याचिका दायर की. अदालत ने उनकी दलीलें सुनने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. बाद में उसे तिहाड़ जेल में बंद कर दिया गया. अधिकारी ने बताया कि मामले में आगे की जांच की जा रही है.

Related Articles

Back to top button