Big breaking: चलती ट्रेन के डिब्बे से निकला धुआं; मच गई अफरा-तफरी, जान बचाने के लिए कूद पड़े यात्री

Big breaking रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब शहीदाबाद से आ रही लिच्छवी एक्सप्रेस के सेकेंड एसी कोच के पहिए के हिस्से में आग की सूचना मिली। पहिए से तेज गति से धुआं निकलता दिखाई दिया। आरपीएफ जवानों की सतर्कता से एक बड़ी अनहोनी होने से टल गई।
ट्रेन से धुआं निकलने की तस्वीर
जानकारी के मुताबिक, ड्यूटी पर मौजूद रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) के हेड कांस्टेबल राजबीर ने सबसे पहले धुआं उठते देखा। उन्होंने तुरंत थाना प्रभारी चेतन प्रकाश को सूचना दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ के जवान आग बुझाने के संयंत्र लेकर मौके पर पहुंचे और कुछ ही मिनटों में स्थिति को काबू में कर लिया।
आरपीएफ इंस्पेक्टर ने दी जानकारी
आरपीएफ इंस्पेक्टर चेतन प्रकाश ने बताया कि जांच में पता चला कि ट्रेन के कोच संख्या 202322/सी में ब्रेक का हिस्सा चिपक गया था। इससे पहिए के पास घर्षण बढ़ा और धुआं निकलने लगा। जिसे समय रहते कंट्रोल कर लिया गया। हादसे में कोच में और किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ। आरपीएफ जवानों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
पुलिस मौके पर मौजूद
इंस्पेक्टर आरपीएफ ने बताया कि धुएं पर कंट्रोल करने और ब्रेक को सही करने के बाद पूरी ट्रेन की तकनीकी जांच की गई और सब कुछ ठीक पाए जाने पर प्रमाणपत्र जारी किया गया। शाम सात बजकर सात मिनट पर ट्रेन को सुरक्षित रवाना कर दिया गया। इस दौरान मौके पर राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) भी मौजूद रही।
read more India GDP: भारत की अर्थव्यवस्था ने दिखाया दम, सरकार ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही का आंकड़े किया जारी
गुजर रही थीं ट्रेनें
Big breaking ट्रेन में आग की सूचना मिलते ही कई यात्री ट्रेन से कूदकर भागने लगे, जिन्हें तुरंत आरपीएफ और जीआरपी जवानों ने समझाकर वापस कोच में पहुंचाया। जिस वक्त यात्री लिच्छवी एक्सप्रेस से कूद कर भागने का प्रयास कर रहे थे उस दौरान उसके पास की लाइनों से कई ट्रेनें गुजर रही थीं।



