देश

Bhopal Mock Drill Accident: मॉक ड्रिल के दौरान बड़ा हादसा; ग्रेनेड फटने से दो पुलिसकर्मी घायल, एक की हालत गंभीर…

Bhopal Mock Drill Accident भोपाल में गुरुवार को सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों के तहत आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान बड़ा हादसा हो गया। एसएएफ की 25वीं बटालियन में एक ग्रेनेड ब्लास्ट हो गया, जिसमें दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए चूनाभट्टी स्थित बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों की पहचान

हादसे में घायल पुलिसकर्मियों की पहचान प्रधान आरक्षक विशाल सिंह और आरक्षक संतोष कुमार के रूप में हुई है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है और अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इनका इलाज जारी है।

 

Read more Bird Flu Alert: अंडा-चिकन खाने वाले हो जाएं सावधान, तेजी से फैल रहा है Bird Flu… सरकार ने जारी की एडवाइजरी….!

 

पाक हमले के बाद सुरक्षा तैयारी के तहत हो रही थी मॉकड्रिल

Bhopal Mock Drill Accidentहाल ही में पाकिस्तान की ओर से संभावित हमले के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को भोपाल की SAF 25वीं बटालियन में ड्रिल हो रही थी, तभी यह हादसा हुआ। इस घटना ने मॉक ड्रिल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button