देश

Bharat Ratna 2024: देश के इन 4 विभूतियों को मिला भारत रत्न सम्मान

Bharat Ratna 2024  देश की चार विभूतियों को आज राष्ट्रपति भवन में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव, पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक डॉ.एमएस स्वामीनाथन को मरणोपरांत भारत रत्न प्रदान किया गया। इन चारों हस्तियों के परिवार के सदस्याें ने राष्ट्रपति के हाथों सम्मान प्राप्त किया।

इस साल पांच लोगों को भारत रत्न देने का ऐलान
सरकार ने इस साल पांच लोगों को भारत रत्न देने की घोषणा की है। पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव, पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक डॉ.एमएस स्वामीनाथन और पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी शामिल हैं। इन पांच भारत रत्न सम्मान पाने वालों में से सिर्फ लालकृष्ण आडवाणी ही जीवित हैं, बांकी सभी को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया।

लालकृष्ण आडवाणी को घर पर ही दिया जाएगा सम्मान
Bharat Ratna 2024 मरणोपरांत भारत रत्न पाने वाली शख्सियतों के परिवार के सदस्यों ने मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। हालांकि, लालकृष्ण आडवाणी के परिवार के सदस्य समारोह में नहीं पहुंचे। लाल कृष्ण आडवाणी को उनके घर पर ही यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। लाल कृष्ण आडवाणी इस समय 96 साल के हैं और अपने घर पर ही रहते हैं। ज्यादा उम्र होने की वजह से उन्हें चलने फिरने में भी दिक्कत है, इसलिए वह सम्मान समारोह में नहीं पहुंच सके।

 

Related Articles

Back to top button