देश

Bengaluru Road Accident: भीषण सड़क हादसा; हाईवे पर एक साथ टकराई कई गाड़ियां, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

Bengaluru Road Accident बेंगलुरु के पास होसकोटे के बाहरी इलाके में शुक्रवार तड़के कई वाहनों की टक्कर (Bengaluru Road Accident) में सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना होसकोटे-दबासपेटे राष्ट्रीय राजमार्ग पर एम सत्यवारा गांव के पास हुई। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब होसकोटे से देवनहल्ली की ओर जा रही एक कार ने एक मोटरसाइकिल को कथित तौर पर पीछे से टक्कर मार दी।

 

पुलिस के अनुसार, कार चालक ने कथित तौर पर शुरुआती टक्कर के बाद वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और कार एक कैंटर वाहन से टकरा गई। पुलिस के अनुसार एक और कार भी इस हादसे की चपेट में आ गई जिसके परिणामस्वरूप भीषण दुर्घटना हो गई। पुलिस ने बताया कि कार में सवार छह लोग और मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

 

Read moreChhattisgarh news: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में जमीन की नई दरें आज से लागू; शासन ने नई गाइडलाइन पर लगाई मुहर!

 

Bengaluru Road Accidentबताया जाता है कि हादसे में जान गंवाने वाले लोग कोथनूर के निवासी थे, हालांकि उनकी पहचान की पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए होसकोटे सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button