Benefits of saffron: केसर का सेवन स्वास्थ्य के लिए है बेहद फायदेमंद, यहां जानें सेवन का सही तरीका…

Benefits of saffron केसर में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी, पोटैशियम, मैंगनीज, आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि केसर को सिर्फ खाने-पीने की चीजों में डालने के लिए यूज किया जाता है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पोषक तत्वों से भरपूर केसर आपकी सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचा सकता है।
सेहत के लिए वरदान
केसर आपकी याददाश्त को बढ़ाने में कारगर साबित हो सकता है। केसर में पाए जाने वाले तत्व पार्किंसंस रोग के खतरे को कम करने में भी मददगार साबित हो सकते हैं। गर्भावस्था में भी महिलाओं को केसर का सेवन करने की सलाह दी जाती है। केसर को गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, केसर को अपने डाइट प्लान में शामिल करने से पहले आपको डॉक्टर से कंसल्ट जरूर कर लेना चाहिए।
मिलेंगे फायदे ही फायदे
क्या आप अनिद्रा की समस्या से जूझ रहे हैं? अगर हां, तो आपको केसर का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। केसर तनाव को दूर कर नींद की गुणवत्ता को सुधारने का काम कर सकता है। रात में सोने से पहले गर्म या फिर गुनगुने दूध में केसर एड कर पी जाएं और खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें। आंखों की रोशनी के लिए भी केसर को काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। केसर में पाए जाने वाले तत्व दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखने में भी असरदार साबित हो सकते हैं।
Read more Jammu Kashmir: LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम; सुरक्षाबलों ने बॉर्डर पर ही दो आतंकी को मार गिराया…
सेवन करने का तरीका
Benefits of saffronदादी-नानी के जमाने से केसर को दूध के साथ कंज्यूम करने की सलाह दी जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केसर के पानी को भी सेहत के लिए वरदान माना जाता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए दूध या फिर पानी को हल्का गर्म कर लेना चाहिए। महज एक महीने तक हर रोज केसर का सेवन करें और अपनी सेहत को मजबूत बनाएं।


