Bel ka sharbat: गर्मियों में रोज पिएं एक गिलास बेल का शरबत, शरीर को मिलेंगे जबरदस्त फायदे – RGH NEWS
स्वास्थ्य

Bel ka sharbat: गर्मियों में रोज पिएं एक गिलास बेल का शरबत, शरीर को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Bel ka sharbat गर्मियों के मौसम में ठंडा-ठंडा बेल का शरबत न केवल स्वाद में बढ़िया लगता है बल्कि आपकी सेहत को सुधारने में भी कारगर साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेल के शरबत की तासीर ठंडी होती है और यही वजह है कि गर्मियों के मौसम में इस ड्रिंक का सेवन करने की सलाह दी जाती है। अगर आप हर रोज एक गिलास बेल का शरबत पीना शुरू कर देते हैं, तो आपको महज कुछ ही दिनों के अंदर खु-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लग जाएगा।

 

 

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद- ठंडी तासीर वाला बेल का शरबत गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। ब्लोटिंग, कब्ज और एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए बेल के शरबत का सेवन किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप भीषण गर्मी में लू से बचना चाहते हैं, तो आपको बेल के शरबत को अपने डेली डाइट प्लान में शामिल कर लेना चाहिए।

 

गौर करने वाली बात- ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए खाली पेट बेल का शरबत पिया जा सकता है। डायरिया और दस्त में राहत पाने के लिए भी औषधीय गुणों से भरपूर बेल के शरबत का सेवन किया जा सकता है। सुबह-सुबह खाली पेट बेल का शरबत पीना, सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से बेल के शरबत का सेवन करना जरूरी है।

 

Read more Rashifal For Today : कन्या राशि वालों आज पैतृक संपत्ति के मामलों में सतर्क रहें, पढ़िए दैनिक राशिफल

 

Bel ka sharbatमजबूत बनाए इम्यून सिस्टम- कमजोर इम्यूनिटी की वजह से अक्सर लोग बार-बार बीमार पड़ जाते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए यानी कमजोर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए बेल के शरबत का सेवन किया जा सकता है। इतना ही नहीं, शरीर को डिटॉक्सिफाई करने के लिए भी पोषक तत्वों से भरपूर बेल के शरबत को पीने की सलाह दी जाती है। कुल मिलाकर बेल का शरबत आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है।

 

 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Rgh न्यूज किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Related Articles

Back to top button