देश

Behna Samman Nidhi Yojana: यहाँ के CM ने किया बड़ा ऐलान,18 से 80 साल तक की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये

Behna Samman Nidhi Yojana हिमाचल प्रदेश। लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कुछ ही दिनों के अंदर होने वाला है। सभी पार्टियां चुनाव में जीत के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। इसी बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना का ऐलान कर दिया है। बता दें कि इस योजना के तहत 18 साल से लेकर 80 साल तक की महिलाओं को 1 साल में 18 हजार रुपये दिए जाएंगे। यानि हर महीने 1500 रुपए खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे।

Read more: पलट जायेगा इन 5 राशियों का भाग्य…घर पर लक्ष्मी का होगा आगमन..

5 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

Behna Samman Nidhi Yojana योजना से करीब 5 लाख महिलाओं को लाभ होगा। इस योजना पर 800 करोड़ रुपये प्रति वर्ष खर्च होगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि एक साल पहले कांग्रेस की सरकार बनी। खराब आर्थिक स्थिति थी, उस पर नियंत्रण साधा। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश की सभी महिलाओं को 1500 रुपये देने की गारंटी दी थी।

Related Articles

Back to top button