स्वास्थ्य

Beetroot Benefits: इन लोगों को जरूर पीना चाहिए चुकंदर का जूस, सेहत को मिलते है जबरदस्त फायदे..

Beetroot Benefits चुकंदर सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। कई लोग इसे सलाद के रूप में खाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग चुकंदर का जूस पीते हैं या सब्जियों में शामिल कर खाते हैं। इसमें कई विटामिन्स मौजूद होते हैं, जो शरीर को कई रोगों से बचाते हैं। चुकंदर में सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस और भी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, साथ ही ये स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। तो चलिए जानते हैं, चुकंदर के क्या फायदे हैं।

हार्ट के लिए फायदेमंद

शिल्पा मित्तल ने बताया, ”चुकंदर अपने आप में एक खास तरह का वेजिटेबल है. इसे बीटा वल्गेरिस रूब्रा या लाल चुकंदर के नाम से भी जाना जाता है. पोषण से भरपूर चुकंदर की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट शामिल है, जो हार्ट डिजीज के जोखिम को कम करने का काम करती है. ”

 

BP  को करे कंट्रोल

चुकंदर के फायदे गिनाते हुए न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा, ”यह शरीर में आने वाली सूजन को भी कम करने का काम करता है. चुकंदर का जूस हृदय और फेफड़ों के लिए भी बेहद ही फायदेमंद होता है. इससे मिलने वाला नाइट्रिक ऑक्साइड मांसपेशियों में रक्त के प्रवाह यानी कि BP को सही रखने का काम करता है. ”

डायबिटीज के लोग कम मात्रा में खाएं

डायबिटीज के मरीज क्‍या चुकंदर खा सकते है, इस पर न्यूट्रिशनिस्ट शिल्पा मित्तल ने कहा, कई बार ऐसा कहा जाता है कि डायबिटीज के मरीजों को चुकंदर नहीं खाना चाहिए, मगर ऐसा नहीं है, डायबिटीज के मरीज भी इसे सीमित मात्रा में अपनी डाइट में शमिल कर सकते है.

 

 पेट के लिए गुणकारी

उन्होंने कहा, ”यह हीमोग्लोबिन के स्‍तर को भी सही रखने में मदद करता है. इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होने के चलते यह वेजिटेबल सेहत के लिए बेहद ही गुणकारी हो जाता है. इसमें मौजूद फाइबर पेट से जुड़ी समस्‍या के साथ वजन घटाने में भी फायदेमंद होता है. ”

 

Read more Ration Card Navinikaran: राशन कार्ड धारको के लिए जरूरी सूचना! जल्द ही करा ले ये काम, नहीं तो निरस्त हो जाएगा आपका Card..

 

 

लिवर की सफाई में भी लाभकारी

Beetroot Benefitsआगे कहा, ”यह लिवर की सफाई करने के साथ त्‍वचा के लिए भी बेहद ही फायदेमंद है. यह ब्‍लड प्रेशर को सही बनाए रखने के साथ यह हृदय रोग और स्ट्रोक के खतरे से भी बचाता है. इसके खास गुण व्यक्ति को सेहतमंद बनाए रखने के साथ रोगों से शक्ति प्रदान करते हैं तो आज ही इस सेहत के खजाने से भरपूर है सूपरफूड चुकंदर को अपनी डाइट का हिस्‍सा बनाएं.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button