BCCL IPO: 9 जनवरी को खुलेगा सरकारी कंपनी BCCL का IPO, जानिए एक शेयर की कीमत कितनी होगी
BCCL IPO नए साल की शुरुआत शेयर बाजार के लिए अहम रहने वाली है। कोल सेक्टर से जुड़ी एक बड़ी सरकारी कंपनी अब पब्लिक होने जा रही है। इस इश्यू पर निवेशकों और बाजार की खास नजर रहने वाली है।
कब खुलेगा ये IPO
कोल इंडिया लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) 9 जनवरी को अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) पेश करेगी। यह इश्यू 13 जनवरी को बंद होगा। वहीं एंकर निवेशकों के लिए बोली 8 जनवरी को खोली जाएगी।
कंपनी 5 जनवरी को आईपीओ से जुड़ी जरूरी जानकारी साझा करेगी। इसी दिन प्राइस बैंड, लॉट साइज और इश्यू की पूरी संरचना का ऐलान किया जाएगा।
निवेशकों के लिए क्यों अहम है यह इश्यू
कारोबारी इस आईपीओ को काफी ध्यान से देख रहे हैं। इसकी वजह यह है कि इससे नए साल में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों यानी पीएसयू शेयरों को लेकर निवेशकों की दिलचस्पी का अंदाजा लगाया जाएगा।
पूरी तरह OFS होगा आईपीओ
रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) के मुताबिक यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल यानी OFS होगा। इसके तहत कोल इंडिया लिमिटेड अपने 46.57 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश करेगी। यानी इस इश्यू से जुटाई गई राशि सीधे प्रमोटर को जाएगी।
सरकार के विनिवेश प्लान से जुड़ा IPO
BCCL IPOबीसीसीएल का यह आईपीओ कोयला क्षेत्र में सरकार के बड़े विनिवेश अभियान का हिस्सा है। इसका मकसद कोल इंडिया की सहायक कंपनियों की वैल्यू को सामने लाना और बाजार अनुशासन के जरिए पारदर्शिता को मजबूत करना है।



