BB16 Grand Finale: MC स्टैन ने जीता बिग बॉस 16 का खिताब, ग्रैंड फिनाले में शिव ठाकरे को दी मात…

Bigg Boss 16 Winner: बिग बॉस 16 को उसका विनर मिल चुका है और एमसी स्टैन ने चमचमाती हुई ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। विनर के नाम की घोषणा करते हुए सलमान खान भी काफी कंफ्यूज नजर आए। उन्हें साफ कहा कि उनके लिए प्रियंका चाहर चौधरी ही विजेता हैं। रिपोर्ट्स हैं कि विनर का नाम आखिरी वक्त पर बदला गया था… तो क्या हुआ था उन 5 मिनटों में कि बिग बॉस के मेकर्स को एमसी स्टैन को विनर बनना पड़ा।
प्रियंका कैसे हुईं एलिमिनेट?
दरअसल, बिग बॉस 16 की खबरें देने वाली वेबसाइट्स ने 12 फरवरी को रात 10 के करीब दावा किया कि टॉप 3 में से एमसी स्टैन को बाहर बुला लिया गया है। जिसके बाद फिनाले में बचे थे शिव और प्रियंका। मगर फिर कुछ देर बाद एमसी स्टैन को वापस घर के अंदर भेज दिया गया और तीसरे नंबर पर प्रियंका को सलमान खान ने बाहर बुला लिया। इस एक मूव से पूरा गेम पलट गया।
सलमान खान भी रह गए हैरान
ज्यादातर लोगों को लग रहा था प्रियंका चाहर चौधरी ही इस सीजन की विनर बनेंगी। यहां तक कि सलमान खान ने भी कहा कि उनके घर के लोग और फ्रेंड्स को भी यही लग रहा था कि प्रियंका इस सीजन को जीतने वाली हैं। अंकित तो फूट-फूटकर रोने ही लगे थे। उन्होंने सबसे कहा कि ये पहली चीज है जो प्रियंका ने अपने लिए की है।
Also Read Raigarh News: एनएच में बालाजी बस भिड़ी छोटा हाथी से, सब्जी लेने जा रहे दम्पत्ति जख्मी…
मेकर्स पर लग रहे थे आरोप
Bigg Boss 16 Winner हुआ ये कि फिनाले से पहले काफी सारे सेलेब्स ने ये कहा कि प्रियंका ही जीतेंगी, क्योंकि वो कलर्स का चेहरा रह चुकीं हैं। वोट किसी के भी ज्यादा आएं लेकिन विनर को प्री ही बनेंगी। बिग बॉस के मेकर्स पर इस बात का भी काफी प्रेशर था कि अगर वो प्रियंका का विनर घोषित करते तो उन पर फेवर करने का आरोप लगता।



