Bank Holidays Next Week: अगले हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? यहां देखिए RBI की छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays Next Week अगर आप 15-21 जून के बीच बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो उससे पहले अगले सप्ताह की छुट्टियों का कैलेंडर चेक कर लें। दरअसल RBI हर राज्य में उनके त्योहारों के अनुसार बैंकों की छुट्टी देता है। इसलिए बैंक जाने से पहले अगले सप्ताह की छुट्टियों का कैलेंडर जरूर चेक करें। ऐसा करने से आपका वक्त और प्लान, दोनों ही खराब नहीं होंगे।
read more IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच आज होगा महामुकाबला, जानें कब और कहां फ्री में देखें मैच?
15 से 21 जून के बीच कितने दिन बैंक रहेंगे बंद
RBI की छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार 15 से 21 जून तक ज्यादातर बैंक खुलें रहेंगे। बस 15 जून को मिजोरम की राजधानी आइजोल में यंग मिजो एसोसिएशन डे है। इसलिए वहां पर बैंक बंद रहेंगे।
इसके अलावा भुवनेश्वर में राजा संक्रांति के लिए लिए कल बैंकों को बंद रखा जाएगा। बाकी अन्य जगहों पर बैंक में रोजाना की तरह काम होगा। इसके बाद सीधे 21 जून को रविवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में इस सप्ताह अगर आपका कोई काम पेंडिंग हैं, तो आप आसानी से उसे पूरा कर सकते हैं।
जून में कितने दिन बैंक रहेंगे बंद
| तारीख | अवसर | स्थान | बैंक स्थिति |
|---|---|---|---|
| 25 जून | मोहर्रम | विजयवाड़ा | बंद |
| 26 जून | मोहर्रम | नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई, लखनऊ, पटना, रांची, भोपाल, जम्मू, श्रीनगर | बंद |
| 29 जून | संत गुरु कबीर जयंती | शिमला | बंद |
| 30 जून | ‘रेमना नी’ (क्षेत्रीय अवकाश) | आइजोल | बंद |
अगर बैंक बंद हैं, तो क्या करें?
Bank Holidays Next Weekअगर आपके राज्य में बैंक बंद भी हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। डिजिटल बैंक की सेवाएं हर दिन जारी रहती है। इसके अलावा अगर आपको किसी को पैसे भेजने हैं, तो आप यूपीआई की मदद से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। वहीं अगर आपके पास कैश है और उसे बैंक अकाउंट में जमा करना है, तो भी आप बैकों के बाहर लगे डिपॉजिट मशीन से अपना पैसा जमा कर सकते हैं।



