Bank Holidays in April 2026: अप्रैल में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट – RGH NEWS
बिजनेस

Bank Holidays in April 2026: अप्रैल में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays in April 2026

अप्रैल का महीना त्योहारों और छुट्टियों से भरा होता है। इस महीने में कई लंबे सप्ताह भी आने वाले हैं। यदि आप छुट्टियों की सूची को देखे बिना बैंक में जाते हैं, तो आप निराश हो सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, अप्रैल 2026 में विभिन्न क्षेत्रों में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें त्यौहारों की छुट्टियाँ, रविवार और दूसरे तथा चौथे शनिवार शामिल हैं।

Read More : Best Vegetables For Liver: लिवर को हेल्‍दी बनाने के लिए खाएं ये सब्जियां, आज से ही डाइट में कर लें शामिल

क्या? 1 अप्रैल को बंद रहेंगे बैंक

यदि हम बात करे अप्रैल महीने की तो सबसे पहले बात 1 अप्रैल की। यह दिन वैसे तो नए वित्त वर्ष की शुरुआत है, लेकिन बैंकों के लिए यह पुराने साल के खातों को बंद करने का दिन होता है। इस दिन देशभर में अधिकतर बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी। अपवाद हैं आइज़ॉल, गंगटोक, कोहिमा, रांची, शिलांग और शिमला।

इस टेबल में देखे छुटियों की पूरी लिस्ट-

तारीख दिन छुट्टी / कारण किन जगहों पर बैंक बंद रहेंगे
1 अप्रैल बुधवार वार्षिक लेखा बंद / बैंक क्लोजिंग देशभर में अधिकांश जगह
2 अप्रैल गुरुवार मौंडी थर्सडे कोच्चि, तिरुवनंतपुरम
3 अप्रैल शुक्रवार गुड फ्राइडे देश के अधिकांश हिस्सों में
5 अप्रैल रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में
11 अप्रैल शनिवार दूसरा शनिवार पूरे देश में
12 अप्रैल रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में
14 अप्रैल मंगलवार डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती, बैसाखी, तमिल नव वर्ष, बोहाग बिहू, विशु आदि देश के अधिकांश हिस्सों में
15 अप्रैल बुधवार बंगाली नव वर्ष, विशु, हिमाचल दिवस अगरतला, गुवाहाटी, इटानगर, कोच्चि, कोलकाता, शिमला, तिरुवनंतपुरम
16 अप्रैल गुरुवार बोहाग बिहू गुवाहाटी
19 अप्रैल रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में
20 अप्रैल सोमवार बसव जयंती, अक्षय तृतीया बेंगलुरु
21 अप्रैल मंगलवार गरिया पूजा अगरतला
25 अप्रैल शनिवार चौथा शनिवार पूरे देश में
26 अप्रैल रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में

bank holidays

इंटरनेट बैंकिंग सेवा रहेगी चालू

यदि बैंक शाखा बंद रहेगी तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है।  क्योंकि नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI से आप अपने आवश्यक बैंकिंग काम आसानी से निपटा सकते हैं। जैसे की पैसे भेजने हों, बिल भरने हों या बैलेंस देखना हो, यह सब आप घर बैठे कर पाएंगे। लेकिन यदि लॉकर खुलवाना है, कोई कागजात जमा करना है या कोई बड़ा काम है जिसके लिए शाखा में जाना जरूरी है, तो उसके लिए आपको खुलने का इंतजार करना होगा या फिर छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही जाएं।

Related Articles

Back to top button