दीवाली 31 अक्टूबर या 1 नवंबर, आइये जानते है आपके शहर में कब रहेंगे बैंक बंद। – RGH NEWS
देश

दीवाली 31 अक्टूबर या 1 नवंबर, आइये जानते है आपके शहर में कब रहेंगे बैंक बंद।

Bank Holidays :   देश में भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से पहले ही छुट्टियों की लिस्ट को जारी कर दिया जाता है, लेकिन कई बार त्योहारों में बदलाव या किसी अन्य कारण से पहले से तय छुट्टी की डेट में भी बदलाव हो सकता है। 31 अक्टूबर और 1 नवंबर के बीच दिवाली की कन्फ्यूजन के कारण इस बार देश में कई लोग दिवाली को 31 अक्टूबर को मना रहे हैं तो किसी के यहां 1 नवंबर को दिवाली मनाई जा रही है।ऐसे में सवाल ये है कि देशभर के बैंक किस दिन बंद रहने वाले हैं। 31 अक्टूबर या 1 नवंबर में से कौन सी तारीख है

Read more:Cg News: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने मुख्यमंत्री निवास में रोपा बेल का पौधा

दीवाली की छुट्टी को लेके बड़ा कंफ्यूजन…!

31 अक्टूबर और 1 नवंबर दोनों ही जगह लोग दिवाली मना रहे हैं, लेकिन पंचांग के अनुसार 31 अक्टूबर को दिवाली है और लक्ष्मी पूजन के लिए ये तिथि शुभ है। बात करें बैंक की छुट्टी की तो 31 अक्टूबर और 1 नवंबर दोनों दिन बैंक बंद रहने वाले हैं, लेकिन ये छुट्टी देश भर के सभी बैंकों के लिए नहीं है। अलग-अलग राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहने वाली है।

31 अक्टूबर को इन राज्यों बंद रहेंगे बैंक?

  1. दिल्ली
  2. गोवा
  3. केरल
  4. असम
  5. गुजरात
  6. कर्नाटक
  7. उत्तर प्रदेश
  8. आंध्र प्रदेश
  9. पुडुचेरी
  10. तमिलनाडु
  11. तेलंगाना
  12. पश्चिम बंगाल

1 नवंबर को कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक?

  1. महाराष्ट्र
  2. दिल्ली
  3. उत्तर प्रदेश
  4. त्रिपुरा
  5. मेघालय
  6. मणिपुर
  7. कर्नाटक
  8. सिक्किम
  9. उत्तराखंड
  10. जम्मू और कश्मीर

Read more:ग्रेजुएट युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार मौका, वेतन भी मिलेगा बढ़िया

NOTE:  इन सभी राज्यों के अलावा अन्य राज्यों में भी 1 नवंबर को बैंकों की छुट्टी रहेगी। इस दिन दिवाली, कन्नड़ राज्योत्सव और कुट महोत्सव जैसे खास दिन है।

Related Articles

Back to top button