Bank Holiday Today: आज बकरीद पर बैंक खुले है या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट – RGH NEWS
बिजनेस

Bank Holiday Today: आज बकरीद पर बैंक खुले है या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday Today अगर आज आप बैंक ब्रांच जाने की प्लान बना रहे हैं, तो आपको रुक कर एक बार बैंक हॉलिडे लिस्ट देखना चाहिए। क्योंकि आज देश के अधिकतर राज्यों में बैंक बंद हैं। आज बकरीद (Bakrid) का त्योहार है, ऐसे में देश के कई राज्यों में फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन बंद (Bank Holiday) हैं। लेकिन कुछ राज्यों में बैंक खुले भी हैं

 

चूंकि बकरीद/ईद-उल-अजहा एक राजपत्रित अवकाश है, इसलिए इसे पूरे देश में केंद्र सरकार के कार्यालयों, बैंकों और ज्यादातर राज्य सरकार के कार्यालयों के लिए सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाया जाएगा। आइए जानते हैं कि कहां-कहां आज बैंक बंद रहेंगे

 

 

Bank Holiday Today: कहां बैंक बंद और कहां खुले?

ईद-उल-अजहा के कारण, देश भर में केंद्र सरकार के सभी प्रशासनिक कार्यालय अब 27 मई को पहले से घोषित छुट्टी के बजाय 28 मई को बंद रहेंगे। कार्मिक मंत्रालय ने 22 मई को एक बयान में कहा, “दिल्ली/नई दिल्ली में स्थित केंद्र सरकार के प्रशासनिक कार्यालय ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर 28 मई, 2026 को बंद रहेंगे।

 

Bank Holiday Todayअगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, नई दिल्ली और महाराष्ट्र भर के वित्तीय संस्थान भी इस त्योहार के अवसर पर बंद हैं। इम्फाल, जयपुर, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला और विजयवाड़ा शहरों में भी ईद-उल-अजहा के त्योहार के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

 

आज कहां बैंक हैं बंद?

मई 2026 27 मई 28 मई
अगरतला खुला बंद
अहमदाबाद खुला बंद
आइजोल खुला बंद
बेलापुर खुला बंद
बेंगलुरु खुला बंद
भोपाल खुला बंद
भुवनेश्वर खुला खुला
चंडीगढ़ खुला बंद
चेन्नई खुला बंद
देहरादून खुला बंद
गंगटोक खुला खुला
गुवाहाटी बंद खुला
हैदराबाद खुला बंद
इंफाल खुला बंद
ईटानगर खुला खुला
जयपुर खुला बंद
जम्मू बंद बंद
कानपुर खुला बंद
कोच्चि बंद बंद
कोहिमा खुला बंद
कोलकाता खुला बंद
लखनऊ खुला बंद
मुंबई खुला बंद
नागपुर खुला बंद
नई दिल्ली खुला बंद
पणजी खुला बंद
पटना खुला बंद
रायपुर खुला बंद
रांची खुला बंद
शिलांग खुला बंद
शिमला खुला बंद
श्रीनगर बंद बंद
तिरुवनंतपुरम बंद बंद
विजयवाड़ा खुला बंद

जम्मू, श्रीनगर, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम शहरों में वित्तीय संस्थान कल बंद थे और आज भी बंद रहेंगे।

 

Related Articles

Back to top button