Bank Holiday Today: आज महावीर जयंती पर बैंक बंद है या खुले? यहां जानें RBI की हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday Today: भारत में बैंकों की छुट्टी की जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) छुट्टियों का कैलेंडर जारी करके देता है। इस कैलेंडर के अनुसार, आज यानी 31 मार्च 2026 को महावीर जयंती की वजह से बैंक की छुट्टी है
देश में बैंक की छुट्टियां सिर्फ राष्ट्रीय अवकाश तक सीमित नहीं होती है बल्कि राज्यों के स्थानीय त्योहार और विशेष अवसरों के पर भी अलग-अलग होती हैं। ऐसे में घर से निकलने से पहले यह जरूर जांच लें कि आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं…
आज 31 मार्च को बैंक खुले है या बंद?
आज महावीर जयंती की वजह से अहमदाबाद, बेलापुर, चेन्नई, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची बैंक की छुट्टी है।
मार्च 2026 बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट
| तारीख | दिन | छुट्टी का कारण | किस शहर में बंद रहेंगे बैंक |
| 1 मार्च | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी शहर |
| 2 मार्च | सोमवार | होलिका दहन | कानपुर, लखनऊ |
| 3 मार्च | मंगलवार | होली | 15 राज्यों के शहर |
| 4 मार्च | बुधवार | होली/होली दूसरा दिन – धुलेटी/याओसांग दूसरा दिन | 17 राज्यों के शहर |
| 8 मार्च | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी शहर |
| 13 मार्च | शुक्रवार | चापचर कुट | आइजोल |
| 14 मार्च | शनिवार | दूसरा शनिवार | सभी शहर |
| 15 मार्च | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी शहर |
| 17 मार्च | मंगलवार | शब-ए-कद्र | जम्मू और श्रीनगर |
| 19 मार्च | गुरुवार | गुड़ी पड़वा, उगादी और नवरात्रि की शुरुआत | 11 राज्यों के शहर |
| 20 मार्च | शुक्रवार | ईद-उल-फित्र और जुमात-उल-विदा | 5 राज्यों के शहर |
| 21 मार्च | शनिवार | रमजान ईद और सरहुल | सभी शहर |
| 22 मार्च | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी शहर |
| 26 मार्च | गुरुवार | श्री रामनवमी | 13 राज्यों के शहर |
| 27 मार्च | शुक्रवार | श्री राम नवमी | 6 राज्यों के शहर |
| 28 मार्च | शनिवार | दूसरा शनिवार | सभी शहर |
| 29 मार्च | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी शहर |
| 31 मार्च | मंगलवार | श्री महावीर जयंती | 15 राज्यों के शहर |
हॉलिडे पर भी मिलती रहेंगी ये डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं
Bank Holiday Todayआज भले ही कई राज्यों में बैंक शाखाएं बंद हों, लेकिन ग्राहकों की रोजमर्रा की बैंकिंग जरूरतों पर इसका खास असर नहीं पड़ेगा। बैंक अवकाश के दिन भी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहती हैं। नेट बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए 24×7 लॉग-इन की सुविधा रहती है। बिजली, पानी, मोबाइल और डीटीएच जैसे बिलों का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।



