Bank Holiday on 9 May: आज 9 मई 2026 को बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले फटाफट चेक करें बैंक की छुट्टियों की पूरी लिस्ट – RGH NEWS
बिजनेस

Bank Holiday on 9 May: आज 9 मई 2026 को बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले फटाफट चेक करें बैंक की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holiday on 9 May : आज 9 मई को महीने का दूसरा शनिवार है। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल जरूर होगा कि आज बैंक खुले हैं या बंद। अगर आप भी किसी जरूरी काम से बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले यह जरूर जान लें कि आज आपके राज्य में बैंकों का क्या स्टेटस रहने वाला है।

 

आज 9 मई को बैंक खुले या बंद?

आज 9 मई 2026 है और महीने का दूसरा शनिवार है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नियमों के मुताबिक, भारत के सभी प्राइवेट और सरकारी बैंकों में हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है। इसका मतलब है कि आज स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), ICICI बैंक, HDFC बैंक समेत देश के सभी छोटे-बड़े बैंकों की ब्रांचों में कामकाज बंद रहेगा। इसके अलावा, कल रविवार यानी 10 मई को भी साप्ताहिक छुट्टी होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

 

Read more BSNL: साल भर रिचार्ज की टेंशन खत्म, BSNL ने लॉन्च किया 365 दिन वाला सस्ता प्लान, अनलिमिटेड कॉल के साथ मिलेगा बहत कुछ

 

आज क्यों बंद हैं बैंक?

दूसरा शनिवार होने के अलावा आज रवींद्रनाथ टैगोर जयंती भी है। इस कारण पश्चिम बंगाल में आज बैंक बंद रहेंगे। मालूम हो कि रविंद्रनाथ टैगोर को भारतीय साहित्य, संगीत और कला की सबसे बड़ी हस्तियों में गिना जाता है। उन्होंने ‘जन गण मन’ की रचना कर देश को एक नई पहचान दी थी।

 

बैंक हॉलीडेज के नियम

RBI के नियमों के अनुसार हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक हॉलिडे घोषित किया गया है। इसके अलावा सभी रविवार को भी बैंक बंद रहते हैं। हालांकि महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक सामान्य तरीके से खुलते हैं।

 

RBI बैंक छुट्टियों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटता है। इनमें नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट यानी RTGS छुट्टियां और बैंक खातों के क्लोजिंग से जुड़े अवकाश शामिल होते हैं। दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी खास तौर पर नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत आती है। इसका असर चेक, प्रॉमिसरी नोट और शाखाओं में होने वाली बैंकिंग सेवाओं पर पड़ता है।

 

Read more BSNL: साल भर रिचार्ज की टेंशन खत्म, BSNL ने लॉन्च किया 365 दिन वाला सस्ता प्लान, अनलिमिटेड कॉल के साथ मिलेगा बहत कुछ

 

मई में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

शनिवार और रविवार के अलावा, भारत के अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों की वजह से भी छुट्टियां रहती हैं। मई महीने की बाकी छुट्टियों पर एक नजर डालें:

 

16 मई (शनिवार): सिक्किम में ‘स्टेट डे’ की वजह से पूरे राज्य में बैंक बंद रहेंगे।

26 मई (मंगलवार): काजी नजरुल इस्लाम के जन्मदिन के अवसर पर त्रिपुरा में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

27 मई (बुधवार): बकरीद (Id-ul-Zuha) के मौके पर देशभर में बैंक बंद रहेंगे, लेकिन कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा और बिहार में इस दिन बैंक खुले रहेंगे।

28 मई (गुरुवार): महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, गोवा और बिहार में बकरीद की छुट्टी गुरुवार को मनाई जाएगी।

ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

Bank Holiday on 9 Mayबैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, SMS बैंकिंग और WhatsApp बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी। ग्राहक बिल भुगतान, मोबाइल रिचार्ज, ट्रेन-फ्लाइट टिकट बुकिंग, होटल बुकिंग और पैसे ट्रांसफर जैसे काम आसानी से कर सकेंगे।इसके अलावा अकाउंट बैलेंस चेक करने और खर्च से जुड़ी जानकारी देखने जैसी सेवाएं भी पहले की तरह उपलब्ध रहेंगी

Related Articles

Back to top button