Bank Holiday List March 2026: मार्च में होली और ईद... कुल इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्‍ट – RGH NEWS
बिजनेस

Bank Holiday List March 2026: मार्च में होली और ईद… कुल इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्‍ट

Bank Holiday List March 2026: फरवरी 2026 का अंतिम सप्ताह बैंकिंग ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण है। आरबीआई कैलेंडर के अनुसार, अगले कुछ दिनों में बैंकिंग सेवाएं शाखा स्तर पर प्रभावित होने वाली हैं। केंद्र सरकार के वर्ष 2015 के फैसले के मुताबिक, देश के सभी निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक महीने के प्रत्येक दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। वहीं, आरबीआई राज्यों एवं क्षेत्रीय स्तर पर उत्सवों, त्योहारों या अन्य प्रमुख अवसरों के लिए बैंकों का अवकाश घोषित करता है।

ध्यान रहे कि केंद्र सरकार ने 1 सितंबर, 2015 से देशभर के बैंकों में महीने के हर दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश की घोषणा की थी। केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय ने 20 अगस्त, 2015 को जारी निर्देश के लिए निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के सेक्शन 25 के तहत मिले अधिकारों का हवाला दिया था।

 

अगले सप्ताह क्यों बंद रहेंगे बैंक?

फरवरी के अंतिम सप्ताह में बैंकिंग परिचालन में ‘तरलता’ और ‘फिजिकल ट्रांजैक्शन’ पर असर पड़ेगा। 28 फरवरी, 2026 को महीने का चौथा शनिवार है, जिसके चलते पूरे भारत में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इसके ठीक बाद 1 मार्च, 2026 को रविवार होने के कारण साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इसका सीधा मतलब यह है कि अगर आपको चेक क्लीयरेंस, डिमांड ड्राफ्ट या केवाईसी (KYC) जैसे काम शाखा जाकर करने हैं, तो आपको शुक्रवार, 27 फरवरी तक ही इन्हें निपटा लेना चाहिए।

 

तिथि दिन अवकाश का कारण क्षेत्र / राज्य
2 मार्च सोमवार होलिका दहन कानपुर और लखनऊ
3 मार्च मंगलवार होली का दूसरा दिन/डोल जतरा/धुलंडी/होलिका दहन बेलापुर, भोपाल, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, रांची, विजयवाड़ा
4 मार्च बुधवार होली/होली का दूसरा दिन – धुलेटी/याओसांग का दूसरा दिन अगरतला, अहमदाबाद, ऐजवाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, इंफाल, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, शिमला
13 मार्च शुक्रवार चापचर कूट ऐजवाल
17 मार्च मंंगलवार शब-ए-क़द्र जम्मू और श्रीनगर
17 मार्च मंंगलवार शब-ए-क़द्र जम्मू और श्रीनगर
19 मार्च गुरुवार गुड़ी पड़वा/उगादी त्यौहार/तेलुगु नववर्ष दिवस/सजीबू नोंगमपनबा (चेइराओबा)/पहला नवरात्र बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नै, हैदराबाद, इंफआल, जम्मू, श्रीनगर, मुंबई, नागपुर, पणजी, विजयवाड़ा
20 मार्च शुक्रवार ईद-उल-फ़ित्र (रमज़ान)/जुमत-उल-विदा जम्मू, श्रीनगर, कोची, त्रिवेंद्रम, विजयवाड़ा
21 मार्च शनिवार रमज़ान-ईद (ईद-उल-फ़ित्र) (शवाल-1)/ख़ुतुब-ए-रमज़ान/सरहुल कोच्ची, विजयवाड़ा, त्रिवेंद्रम और शिमला को छोड़कर लगभग पूरे देश में
26 मार्च गुरुवार राम नवमी अहमदाबाद, ऐजवाल, बेलापुर, चंडीगढ़, देहरादून, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रांची, शिमला
27 मार्च शुक्रवार राम नवमी (चैते दसाईं) भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक

 

31 मार्च मंगलवार महावीर जन्मकल्याणक/महावीर जयंती अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नै, जटपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपु

Related Articles

Back to top button