बिजनेस

Bank Holiday : अगस्त में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की लिस्ट…

Bank Holiday अगस्त का महीना त्योहारों और छुट्टियों से भरा हुआ है। ऐसे में अगर आपके बैंक से जुड़े जरूरी काम हैं, तो जरा सतर्क हो जाइए। इस महीने छत्तीसगढ़ में कुल 10 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, कृष्ण जन्माष्टमी और हरतालिका तीज जैसे बड़े पर्वों के साथ-साथ हर रविवार और दो शनिवार को बैंकिंग सेवाएं ठप रहेंगी

 

Read more Trending News In CG: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय – छत्तीसगढ़ के विकास को मिली नई रफ्तार

 

 

Bank Holidayइस दौरान बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, जिससे नकद लेनदेन, चेक क्लियरेंस और अन्य ऑफलाइन सेवाओं पर असर पड़ेगा। हालांकि, UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप्स और ATM सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी, इसलिए आप डिजिटल माध्यम से अपने कई काम आसानी से निपटा सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में अगस्त 2025 में बैंक इन तारीखों को रहेंगे बंद:

 

3 अगस्त (रविवार) — साप्ताहिक अवकाश

9 अगस्त (शनिवार) — रक्षाबंधन (राज्य अवकाश)

10 अगस्त (रविवार) — साप्ताहिक अवकाश

15 अगस्त (शुक्रवार) — स्वतंत्रता दिवस (राष्ट्रीय अवकाश)

16 अगस्त (शनिवार) — कृष्ण जन्माष्टमी (राज्य अवकाश)

17 अगस्त (रविवार) — साप्ताहिक अवकाश

23 अगस्त (शनिवार) — चौथा शनिवार

24 अगस्त (रविवार) — साप्ताहिक अवकाश

26 अगस्त (मंगलवार) — हरतालिका तीज (राज्य अवकाश)

31 अगस्त (रविवार) — साप्ताहिक अवकाश

Related Articles

Back to top button