Bank Holiday: मार्च में पड़ेंगे कई बड़े त्योहार, 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें लिस्ट..

Bank Holiday भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मार्च महीने के लिए बैंक छुट्टियों की सूची जारी कर दी है। आरबीआई हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, अगले महीने कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें सार्वजनिक अवकाश, क्षेत्रीय अवकाश और नियमित अवकाश (दूसरे और चौथे शनिवार के साथ सभी रविवार) शामिल हैं। राज्य-विशेष त्योहारों के दौरान बैंक केवल संबंधित राज्यों में बंद रहेंगे। वहीं, होली और रमजान जैसे प्रमुख त्योहारों पर अधिकांश राज्यों में बैंक अवकाश रहेगा।
आरबीआई हर महीने बैंक अवकाश की सूची तैयार करता है। इससे तीन कैटेगरी में नोटिफाइड किया जाता है: नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट हॉलिडे, रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट हॉलिडे, और बैंक क्लोजिंग ऑफ अकाउंट्स।
मार्च 2025 के लिए राष्ट्रीय और क्षेत्रीय अवकाश की लिस्ट
मार्च 2 (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
मार्च 7 (शुक्रवार) – चापचार कुट (मिजोरम में बैंक बंद)
मार्च 8 (दूसरा शनिवार) – साप्ताहिक अवकाश
मार्च 9 (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
मार्च 13 (गुरुवार) – होलिका दहन और अट्टुकल पोंगाला (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और केरल में बैंक बंद)
मार्च 14 (शुक्रवार) – होली (धुलेटी/धुलंडी/डोल जात्रा) (अधिकांश राज्यों में सार्वजनिक अवकाश, त्रिपुरा, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मणिपुर, केरल और नागालैंड को छोड़कर)
मार्च 15 (शनिवार) – चुनिंदा राज्यों में होली अवकाश (अगरतला, भुवनेश्वर, इम्फाल और पटना में बैंक बंद)
मार्च 16 (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
मार्च 22 (चौथा शनिवार) – साप्ताहिक अवकाश और बिहार दिवस
मार्च 23 (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
मार्च 27 (गुरुवार) – शब-ए-कद्र (जम्मू में बैंक बंद)
मार्च 28 (शुक्रवार) – जुमा-तुल-विदा (जम्मू और कश्मीर में बैंक बंद)
मार्च 30 (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
मार्च 31 (सोमवार) – रमजान-ईद (ईद-उल-फितर) (अधिकांश राज्यों में सार्वजनिक अवकाश, मिजोरम और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर)
कौन तय करता है बैंक हॉलिडे
Bank Holidayदेश का बैंकिंग रेगुलेटर यानी आरबीआई ही सभी राज्यों के लिए बैंक हॉलिडे लिस्ट तैयार करता है। यह लिस्ट राज्य त्योहार, नेशनल हॉलिडे आदि को देखते हुए बनाया जाता है। अगर बैंक हॉलिडे लिस्ट के अलावा किसी और दिन बैंकों का अवकाश होता है तो आरबीआई इसके लिए अलग से सर्कुलर या नोटिफिकेशन जारी करता है।